Hazaribagh (Krishna Paswan) : धनबाद मंडल कारा में गैंगस्टर अमन सिंह के मारे जाने के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में आ गयी है। वहीं CID और जेल प्रशासन चौकन्ना हो गयी है। हजारीबाग पुलिस ने आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में औचक रेड की। हजारीबाग के DC नैंसी सहाय और SP मनोज रतन चोथे की अगुवाई में गई पुलिस टीम ने जेल के एक-एक वार्ड को खंगाला और ताका-झांकी की। वहीं जेल में बंद छोटे-बड़े संदिग्ध कैदियों की क्लास भी ली कि अगर जेल के अंदर कोई भी गड़बड़ी हुई तो बख्शे नहीं जाओगे।
जेल अस्पताल, कैंटीन और बैरक में भी पुलिस गई और सबकुछ बारीकी से देखा सुना। हालांकि छापेमारी में कोई बड़ी और गंभीर चीजे नहीं मिली। कुछ वार्ड से 10 मीटर की एक रस्सी, 1 पेन ड्राइव, खैनी का पैकेट, छड का घुमावदार दुकड़ा व चाकूनूमा चम्मच मिले जिन्हें जप्त कर लिया गया। 12 मजिस्ट्रेट और कई थानों की पुलिस की मौजूदगी में यह छापेमारी हुई।
इसे भी पढ़ें :ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श जमकर हो रहे ट्रोल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इन स्टूडेंट्स को मिलेगा तुरंत मतदाता पहचान पत्र…
इसे भी पढ़ें :केनरा बैंक के अंदर मची चीख-पुकार… जानें
इसे भी पढ़ें :स्टार कपिल देव को नहीं मिला न्योता, बिदके नेता…
इसे भी पढ़ें :PM ने जडेजा से हाथ मिलाया, शमी को गले लगाया, फोटो वायरल…
इसे भी पढ़ें :उगते सूर्य को अर्ध्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली, महापर्व छठ पूर्ण…
इसे भी पढ़ें : झारखंड का सबसे लंबा पुल बना, क्या बोल गये CM… देखें
इसे भी पढ़ें : रेलवे ने दी खुशखबरी, बिहार से दिल्ली के लिए चलेगी वंदे भारत… जानें कब














