Ranchi : नाक-नक्श से सुंदर तीन जवान लड़की मनीषा, झूमा और हसी अख्तर की खोज में रांची पुलिस हांफ रही है। ये तीनों लड़कियां बांग्लादेश बॉर्डर लांघ कर रांची तक पहुंच गई है। इनकी तीन सहेलियों निम्पी बरुवा, निपा अख्तर और सरमीन अख्तर को बरियातू पुलिस ने बीते 5 जून को अरेस्ट कर लिया था। ये तीनों अपना नाम बदल कर यहां पनाह ले रखी थी। इन तीनों को देह व्यापार जैसे नारकीय जिंदगानी में झोंक दिया गया था। पकड़ी गई बांग्लादेशी तीनों लड़कियों ने ही खुलासा किया था कि उनकी तीन सहेली मनीषा, झूमा और हसी अख्तर रांची में ही कहीं पनाह ले रखी है। अब रांची पुलिस जेल में बंद तीनों बांग्लादेशी लड़कियों को रिमांड पर लेकर दोबारा पूछताछ करने में जुटी है। तीनों को रिमांड पर लेने के लिये कोर्ट में अर्जी दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, रांची के बरियातू में पकड़े जाने के बाद बांग्लादेशी तीनों लड़कियों ने यह खुलासा किया था कि वे तीनों बांग्लादेश की राजधानी ढाका के चटगांव की रहने वाली हैं। उनके साथ तीन और लड़किया भी थी, इन सभी को भारत में बेहतर पगार पर नौकरी दिला देने की लालच दी गई थी। ढाका में ही रहने वाला अनवर नाम के एक शख्स अपनी पत्नी की मदद से सभी को चोरी छिपे बांग्लादेश बॉर्डर पार करवा कर कोलकाता पहुंचा दिया। इसके बाद मनीषा राय नाम की एक महिला ने रांची में नौकरी देने के बहाने कोलकाता से रांची ले आई। यहां उन्हें नारकीय जिंदगी में झोंक दिया गया। अरेस्ट तीनों लड़कियों के पास से फर्जी आधार कार्ड मिले थे। तीनों का फर्जी आधार कार्ड बंगाल से बनवाया गया था। तीनों ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किये। मिले इनपुट पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
इसे भी पढ़ें :एन’काउंटर में 8 नक्सली ढेर, 2 जवान एयरलिफ्ट…
इसे भी पढ़ें :अब तक 10 मौ*ते, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें :PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री का ये वीडियो हो रहा है वायरल
इसे भी पढ़ें :तेज रफ्तार में भागती कार जलकर राख… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :अली का श*व पहुंचा रांची, DC ने परिजन को दिया 5 लाख का चेक
इसे भी पढ़ें :अभी और करना होगा इंतजार… जानें कब तक
इसे भी पढ़ें :एक हल्ला सुन ट्रेन से कूद पड़े लोग, फिर…
इसे भी पढ़ें :राजधानी में एक अनोखा गांव, पैदा होने के बाद कभी नहीं देखा लाइट जलते














