Hazaribagh(Sunil Sahu) : आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आईजी ने कहा कि आने वाले त्योहारों को पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है। पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनायें तथा कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने बताया कि बैठक में क्षेत्र में हो रहे अपराध के मामलों की भी समीक्षा की गई। सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं, किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। IG ने यह भी निर्देश दिया कि जिन इलाकों में हाल के दिनों में आपराधिक घटनायें हुई हैं, वहां अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये विशेष धर-पकड़ अभियान चलाया जाये, ताकि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहे। बैठक में हजारीबाग और बोकारो के DIG के अलावा हजारीबाग ASP, गिरिडीह SP, रामगढ़ SP, हजारीबाग SP, सदर SDPO और एडिशनल SP सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…
Date:

ग्रेजुएट युवाओं के लिये SBI, BoB और सेंट्रल बैंक में निकली बंपर वैकेंसी…
Kohramlive : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख...
अफसर बनने का बेहतरीन मौका, सैलरी डेढ़ लाख तक…
Kohramlive : सेंट्रल नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों...
संडे स्पेशलः जन्म से मृत्यु तकः डर की डोर से बंधी जिंदगी…
Kohramlive : सुबह की पहली किरण के साथ जब...
अकेलेपन की दवा बनी AI गुड़िया, बुजुर्गों की जिंदगी में घोल रही अपनापन…
Kohramlive : बढ़ती उम्र के साथ सबसे बड़ी चुनौती...









