Chouparan : हजारीबाग के SP अमन कुमार के निर्देश पर आज चौपारण(Chouparan) के थानेदार सरोज सिंह चौधरी के नेतृत्व में सड़कों के किनारे ‘मस्ती’ के अड्डे, अवैध शराब और अड्डेबाजी के खिलाफ एक्शन लिया गया, जिससे इलाके में तहलका मच गया। अभियान के तहत पुलिस टीम ने चतरा मोड़, स्कूल और कॉलेज ग्राउंड, वाइन शॉप के आसपास के होटल, जीटी रोड किनारे संदिग्ध ठिकानेपर सघन छापामारी की। छापेमारी के दौरान कई होटलों में खुलेआम शराब परोसने, बिना लाइसेंस संचालन की शिकायतें मिली।
Chouparan पुलिस ने दी चेतावनी
थानेदार ने उन्हें चेतावनी दी है कि अब सीधी कार्रवाई होगी। अभियान के दौरान खुलेआम शराब पीते मिले लोगों को हिरासत में लिया गया। थाना लाकर पूछताछ की गई, बाद में बांड भरवाकर उन्हें छोड़ा गया। पुलिस को इनपुट मिला है कि अवैध शराब की सप्लाई बिहार से हो रही है। थानेदार सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि अवैध शराब से अपराध बढ़ रहे हैं, वहीं, सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं, इसलिये यह अभियान सुरक्षा की पहल है।
इसे भी पढ़े : Assembly Elections : बंगाल में जबरदस्त वोटिंग, 3 बजे तक इतना मतदान…
इसे भी पढ़े : Bihar : मुख्य सचिव का सख्त फरमान, “लेट आये तो कटेगी सैलरी”!










