Kohramlive : जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद PM नरेंद्र मोदी आज पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। वहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी को देखते ही तिरंगा लहराते हुए सैकड़ों लोगों ने हर हर मोदी और घर घर मोदी के नारे लगाए। लोगों ने पीएम मोदी से बात भी की। लोगों में पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेने को लेकर होड़ सी मच गई। भीड़ में से ही एक शख्स ने पीएम मोदी को एक पोस्टर भेंट किया। पोस्टर देखकर पीएम मोदी भी एक पल को ठहर से गए। दरअसल पोस्टर में पीएम मोदी अपनी दिवंगत मां हीराबेन के चरणों में बैठे हुए नजर आ रहे थे। पीएम मोदी के भव्य स्वागत में भारत माता की जय के नारों से पोर्ट मोरेस्बी की सड़कें गूंज उठी। ऐसा लग रहा था मानो पीएम मोदी अपने भारत में हों। रही सही कसर मेजबान देश के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के पैर छूकर पूरा कर दिया। जेम्स मारापे के इस अनोखे अंदाज को देखकर PM मोदी ने उन्हें गले से लगा लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। भारत की ओर से नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो कि पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर पहुंचे हैं।
#WATCH | People from the Indian diaspora welcome Prime Minister Narendra Modi as he arrives in Papua New Guinea. pic.twitter.com/O2DfVjSRyd
— ANI (@ANI) May 21, 2023
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पापुआ न्यू गिनी के मोरेस्बी (जैक्सन) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। इस दौरान पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारपे भी मोजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी FIPIC शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पापुआ न्यू गिनी… pic.twitter.com/797Rc4Bcl3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2023

Papua New Guinea PM seeks PM Modi’s blessings, touches his feet on arrival
Read @ANI Story | https://t.co/mgirhb8yGn#PMModi #PapuaNewGuinea pic.twitter.com/JZIDabYAvF
— ANI Digital (@ani_digital) May 21, 2023
इसे भी पढ़ें :इन राज्यों में 72 घंटे बाद भारी बारिश, आंधी-ओलावृष्टि, झारखंड में हीटवेव
इसे भी पढ़ें :फिर पलटी मारेगा मौसम, 19 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश
इसे भी पढ़ें :बिहार में इस दिन दस्तक देगा मानसून, अगले 24 घंटों में…
इसे भी पढ़ें : यहां 25 मई को दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, सीएम ने ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :रांची-पटना वंदे भारत का परिचालन अब इस माह होगा
इसे भी पढ़ें :अगले महीने एक और रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन! देखें कहां








