Hazaribagh(Sunil Sahu) : आज यानी 18 मार्च को हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में पीएमएफएमई महोत्सव का उद्घाटन हुआ, जिसमें मंत्री संजय प्रसाद यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। इस महोत्सव में 14 जिलों के 80 से अधिक वित्त पोषित इकाइयों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई।
मंत्री यादव ने कार्यक्रम में कहा कि झारखंड के लोग मेहनती हैं और मेहनत से अपना भाग्य बदल सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पीएमएफएमई योजना के तहत छोटे उद्योगों को वित्तीय, तकनीकी और व्यावसायिक सहायता मिलती है, जिससे ग्रामीणों को स्वरोजगार के अवसर मिलते हैं।
उद्योग निदेशक सुशांत गौरव और DC नैंसी सहाय ने भी योजना के लाभों के बारे में बात की और सभी से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। योजना के तहत 35% क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी, 10 लाख रुपये तक की सब्सिडी, और प्रशिक्षण की सुविधायें मिलती हैं।
समारोह में विभिन्न वरीय अधिकारियों ने भी भाग लिया और योजनान्तर्गत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिलों और बैंकों को पुरस्कार प्रदान किये।












