Kohramlive : भाई-बहन के अटूट प्यार, स्नेह एवं विश्वास के पावन त्योहार रक्षाबंधन पर PM नरेंद्र मोदी की कलाई राखी से भर गई। PM मोदी ने स्कूली बच्चियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। एक बच्ची ने PM मोदी को एक बहुत ही खास राखी बांधी। इस राखी में एक विशेष संदेश के साथ एक तस्वीर भी थी। यह तस्वीर PM मोदी की दिवंगत मां की थी। राखी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ संदेश लिखा हुआ था। यहां याद दिला दें कि PM मोदी ने हाल में ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया है। जिसमें उन्होंने हर व्यक्ति को एक पौधा लगाकर मां और धरती माता के प्रति सम्मान प्रकट करने की अपील की थी। PM मोदी ने अपने X पर पोस्ट कर कहा कि “समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनायें। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आये।” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षाबंधन के मौके पर विभिन्न राज्यों के छात्रों से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जयंत चौधरी भी मौजूद रहें। गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा कि ”भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह के इस पर्व पर सभी के सुख व समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।” केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। संविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल की छात्राओं ने राजनाथ सिंह को राखी बांधी।
इसे भी पढ़ें :अचानक, ढोल-नगाड़ों के साथ CM हाउस पहुंच गये… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :लालची नाते-रिश्तेदारों पर लगे गंभीर इल्जाम, हो गया बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें



