spot_img
spot_img

लाल किले से PM मोदी के बड़े ऐलान, दिवाली पर डबल तोहफा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। भाषण की शुरुआत उन्होंने शहीदों को नमन और ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों को सलाम के साथ की। उन्होंने बताया कि पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछ–पूछकर हत्या की थी, जिसके बाद सेना को खुली छूट दी गई और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दुश्मनों को “कल्पना से परे सजा” दी गई। PM ने कहा, “खून और पानी साथ नहीं बहेंगे”, सिंधु समझौते का पुनर्विचार होगा और नदियों का पानी अब किसानों को मिलेगा।

पाकिस्तान और घुसपैठ पर कड़ा संदेश

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि भारत अब न तो न्यूक्लियर धमकियों से डरेगा और न ही आतंकियों व उन्हें पनाह देने वालों में फर्क करेगा। उन्होंने घुसपैठियों को आदिवासियों को भ्रमित करने वाला “बड़ा खतरा” बताते हुये हाई पावर डेमोग्राफी मिशन शुरू करने की घोषणा की।

आत्मनिर्भर भारत और रक्षा क्षेत्र में उपलब्धियां

PM मोदी ने कहा कि मेड इन इंडिया हथियारों ने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाई, जिससे दुश्मन हथियार पहचान तक नहीं पाये। उन्होंने सुदर्शन चक्र मिशन शुरू करने का ऐलान किया, जो 2035 तक पूरे देश को एक सुरक्षा कवच से ढकने का लक्ष्य रखेगा।

नई घोषणाएं और सुधार

PM मोदी ने इस दिवाली दो बड़े तोहफों का ऐलान किया

  1. नया जीएसटी रिफॉर्म : टैक्स दरों में बड़ी कटौती, आम लोगों और कारोबारियों को राहत।

  2. प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना : पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 रुपये की सरकारी मदद, 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार, 1 लाख करोड़ रुपये का बजट।

तकनीक, ऊर्जा और अर्थव्यवस्था पर जोर

PM ने बताया कि इस साल के अंत तक भारत में बने सेमीकंडक्टर चिप्स बाजार में आ जायेंगे, 10 नए न्यूक्लियर रिएक्टर बन रहे हैं और सौर ऊर्जा 30 गुना बढ़ी है। जल्द ही नेशनल डीप वॉटर मिशन, गगनयान मिशन और मेड इन इंडिया फाइटर जेट इंजन की दिशा में काम तेज होगा।

कृषि, मछली पालन और गरीब कल्याण

PM ने कहा कि भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली और सब्जी उत्पादक है। PM आवास योजना से 4 करोड़ घर, फसल बीमा, पीएम धन-धन्य कृषि योजना और पीएम स्वनिधि से लाखों लाभार्थी जुड़े हैं। आयुष्मान भारत ने गरीबों को स्वास्थ्य सुरक्षा दी है।

राष्ट्रीय एकता और भविष्य का रोडमैप

PM मोदी ने कहा कि धारा 370 हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत बनाने का आह्वान किया और कहा—“किसी की लकीर छोटी नहीं करनी, अपनी लकीर लंबी करनी है”।

RSS पर वक्तव्य

PM मोदी ने RSS की 100 साल की यात्रा को “दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ” बताते हुये सेवा, समर्पण और अनुशासन के लिए संगठन को नमन किया। भाषण के हर हिस्से में प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास को केंद्र में रखते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अब निर्णायक कार्रवाई और बड़े बदलाव के दौर में है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...