Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हर किसी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आये। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर बताया कि इस बार भी वह देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों के साथ दिवाली मनायेंगे। PM ने कहा कि सैनिकों के बीच जाकर त्योहार मनाना उनकी वर्षों पुरानी परंपरा है। इसे इस साल भी जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि दीपावली सिर्फ दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार के खिलाफ प्रकाश और सकारात्मकता का संकल्प भी है। पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। यह त्योहार हर परिवार के जीवन में नई खुशियां और ऊर्जा लेकर आये।