spot_img
spot_img
spot_img

PM मोदी ने अंतरिक्ष से बात की, गाजर का हलवा भी पहुंचा ISS

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक नया अध्याय जोड़ा है। 41 साल बाद देश की मानव अंतरिक्ष उड़ान में वापसी हुई है और इस ऐतिहासिक मौके पर PM नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष में मौजूद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से सीधी बातचीत की। PM मोदी ने उनसे कहा कि “आप आज भारत भूमि से सबसे दूर हैं, लेकिन दिलों के सबसे करीब हैं। आपके नाम में शुभ है, और आपकी यात्रा एक शुभ युग की शुरुआत है। आप अंतरिक्ष में हैं, गुरुत्वाकर्षण शून्य है, लेकिन आप जमीन से जुड़े हैं। आप पर गर्व है शुभ।” जवाब में शुभांशु ने कहा कि “मैं यहां बिल्कुल ठीक हूं, सुरक्षित हूं और गर्वित हूं कि अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। ये पृथ्वी से ऑर्बिट की 400 किलोमीटर की यात्रा सिर्फ मेरी नहीं, पूरे भारत की है।” शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर गाजर का हलवा, मूंगदाल हलवा और आमरस भी साथ ले गये हैं। उन्होंने बताया कि साथी अंतरिक्ष यात्रियों ने भी भारतीय मिठास का स्वाद लिया और खूब तारीफ की। शुभांशु ने कहा, “हम दिन में 16 बार सूर्योदय और 16 बार सूर्यास्त देखते हैं। भारत को जब अंतरिक्ष से देखा, तो वह मानचित्र से कहीं ज्यादा भव्य और विशाल दिखता है।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...