Bihar : बिहार की मिट्टी की खुशबू में घुली चुनावी गर्माहट के बीच शुक्रवार को PM नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर और बेगूसराय की धरती से महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया। जनसमूह से उमड़ी भीड़, हवा में लहराते झंडे और गूंजते नारों के बीच PM मोदी ने कहा, यह गठबंधन नहीं, लठबंधन है, जो जनता की सेवा नहीं, एक-दूसरे की खाल है। PM ने कहा कि बिहार की जनता ने बहुत कुछ देखा है। जब से चुनाव की घोषणा हुई है, तस्वीर साफ है, एक तरफ है NDA का सूझबूझ से भरा नेतृत्व, वहीं, दूसरी तरफ है महागठबंधन, जो अब ‘लठबंधन’ में बदल गया है। उन्होंने तंज कसते हुये कहा कि इनके अंदर अटक दल है, भटक दल है, लटक दल है, झटक दल है और पटक दल है। अहंकार में ये खुद को भूल चुके हैं, झामुमो को झटक दिया, कांग्रेस को पटक दिया, VIP को भटका दिया और वाम दलों को अटका दिया! PM मोदी ने युवाओं से अपील करते हुये कहा कि अक्टूबर 2005 में उनके माता-पिता ने साहसिक निर्णय लिया था, “उन्होंने अपने बच्चों के भविष्य के लिये बिहार को जंगलराज से मुक्त करवाया था। आज फिर वही जिम्मेदारी आपके कंधों पर है। उन्होंने कहा, आपका एक वोट बिहार का भविष्य तय करेगा। वही भविष्य जो कभी भ्रष्टाचार और परिवारवाद की भेंट चढ़ गया था। राजनीतिक मंच से PM मोदी ने लालू परिवार और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा और कहा कि लालू परिवार बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार है और कांग्रेस परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार। दोनों के अधिकतर सदस्य जमानत पर हैं। उन्होंने कहा, अब बिहार इन परिवारों के भरोसे नहीं, विकास के भरोसे आगे बढ़ेगा। इसलिए अब हर तरफ एक ही आवाज गूंज रही है, नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर गूंजेगा NDA सरकार। प्रधानमंत्री ने भावनात्मक स्वर में कहा कि राजद वालों ने अपने बेटा-बेटियों का भविष्य बनाया, लेकिन बिहार के लाखों नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि बेगूसराय कभी उद्योगों की धरती थी। 60 के दशक में यहां फैक्ट्रियां लगीं, रोजगार बढ़ा, पर फिर जंगलराज आया और सब बंद हो गया। फैक्ट्रियों के ताले जैसे सपनों पर लग गये। PM मोदी ने कहा कि NDA की प्राथमिकता हमेशा विकास रही है। हमने बिहार को भय से मुक्ति दिलाई, अब इसे अवसरों की धरती बना रहे हैं। हमारी दिशा स्पष्ट है, विकास ही धर्म है, बिहार ही कर्मभूमि है।
बिहार में PM बोले, इनके अंदर अटक, भटक, लटक, झटक और पटक दल है…
Date:

‘कोई माई का लाल कानून से नहीं खेल सकता’, CM की खुली चेतावनी…
Bihar : बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था को...
प्यार चुना, तो अपनों ने छोड़ दिया साथ! जिंदा बेटी का कर दिया पिंडदान…
Koderma : झारखंड के कोडरमा जिले से एक ऐसी...
शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…
Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...
RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात…
Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...
NEET परीक्षा से पहले Telegram बैन, हाईकोर्ट पहुंची कंपनी…
Delhi : नीट यूजी परीक्षा को लेकर टेलीग्राम और...













