UP : PM नरेंद्र मोदी आज मेरठ में खूब गरजे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। PM मोदी ने कहा कि मैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहा हूं तो कुछ लोग अपना आपा खो बैठे हैं, मोदी का मंत्र है, भ्रष्टाचार हटाओ! वह कहते हैं भ्रष्टाचार बचाओ! उन्होंने पूछा कि यह चुनाव किन दो खेमों की लड़ाई है? एक खेमा भ्रष्टाचार हटाने के लिए मैदान में है। दूसरा वह जो भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए मैदान में है। भ्रष्टाचारियों पर एक्शन होगा, मोदी है झुकने वाला नहीं है। PM मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट तक से जमानत नहीं मिल रही है, पूरे देश में आपने टीवी पर देखा होगा कहीं बिस्तर के नीचे से नोटों के ढेर निकल रहे हैं, कहीं दीवारों से नोटों के ढेर निकल रहे हैं और अभी तो मैंने देखा वाशिंग मशीन में नोटों के ढेर थे। PM मोदी ने कहा कि कैसा भी मौसम हो, गर्मी कितनी भी हो, लेकिन आप वोट डालने के लिए जरूर जाना, औरों को भी लेकर जाना। PM मोदी ने कहा यह मोदी की गारंटी है, तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने पर काम कर रहा है। साथियों नमो ड्रोन दीदी योजना भी गांव में बहनों का भाग्य बदलने जा रही है। PM मोदी आज क्रांतिधरा मेरठ से चुनावी शंखनाद किया। PM मोदी के साथ यूपी के CM योगी भी थे।
इसे भी पढ़ें :पंजाब में AAP को लगा बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :बिहार में BJP के स्टार प्रचारकों में झारखंड से चुने गये यह नेता…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में अभी और बढ़ेगा पारा, इस दिन बारिश…
इसे भी पढ़ें :पारिवारिक कलह बन गया काल…
इसे भी पढ़ें :6 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :रिम्स से भागे कैदी ने खोला खतरनाक राज… जानें













