New Delhi : 99 साल के एक बुजुर्ग ने जब मतदान के बाद अपनी बात कही, तो वो सीधे देश के प्रधानमंत्री के दिल तक पहुंच गई। PM नरेंद्र मोदी ने महज 18 मिनट में एक नहीं, बल्कि तीन-तीन बार उस संदेश को देश तक पहुंचा दिया। यह कहानी है 99 साल के Dr. H. V. Hande की है, जिन्होंने वोट डालने के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक अपील लिखी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “99 साल की उम्र में मैंने देश को अपनी आवाज पाते देखा और आज मैंने उस आवाज का इस्तेमाल किया।”
PM मोदी ने संदेश को बताया “बेहद महत्वपूर्ण”
1946 में पहली बार वोट डालने का जिक्र करते हुये लिखा मतदान को अधिकार ही नहीं, आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी बताया। उन्होंने युवाओं से मतदान की अपील, लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश, जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा, उनकी इस सादगी भरी बात में ऐसा दम था कि सीधे प्रधानमंत्री का ध्यान खींच लिया। PM मोदी ने डॉ. हांडे के संदेश को “बेहद महत्वपूर्ण” बताया। युवाओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की एवं लगातार तीन पोस्ट कर इस संदेश को देशभर में फैलाया।
डॉ. एचवी हांडे को जानें
5 बार विधायक रह चुके डॉ. एचवी हांडे एमजीआर सरकार में 2 बार स्वास्थ्य मंत्री बने। प्रतिष्ठित डॉ. बीसी रॉय पुरस्कार से सम्मानित हुये। ‘कंब रामायण’ का अंग्रेजी अनुवाद किया। आंबेडकर और राजाजी की जीवनी भी लिखी, यानी, अनुभव, सेवा और विचारों का एक लंबा सफर।
इसे भी पढ़े :West Bengal : पश्चिम बंगाल में मतदान, कहीं-कहीं हिं’सा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :Mobile : केवल 2 घंटे मोबाइल से दूर रहें, हासिल करें ये दिमागी ताकत…








