Kohramlive Desk : BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे और आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं को बड़ी नसीहतें और सुझाव दिए हैं। मोदी ने इशारों में गलत बयानबाजी करने से बचने को कहा। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि हम सारे दिन काम करते हैं और कुछ लोग किसी फिल्म पर बयान दे देते हैं, उसके बाद सारे दिन टीवी और मीडिया में वो ही चलता है। बेवजह के बयानों से बचना चाहिए।
जैसा कि सबको पता है कि हाल ही में पठान फिल्म को लेकर राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिली थी। बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भगवा कपड़ों को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि भगवा रंग हमारे देश की शान है। ये रंग राष्ट्रध्वज में भी मौजूद है। भगवा की बेइज्जती करने की कोशिश की गई तो कोई भी नहीं बचेगा। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि पठान फिल्म के गाने में दीपिका पादुकोण ने जो कपड़े पहने हैं, वो काफी आपत्तिजनक हैं। साफ दिख रहा है कि दूषित मानसिकता के साथ गाना फिल्माया गया है।
अल्पसंख्यक समाज के हर तबके तक पहुंचें
प्रधानमंत्री ने भाजपा नेताओं से कहा कि बिना चुनावी सोच के बोहरा, पसमांदा और सिख जैसे अल्पसंख्यकों समेत समाज के हर तबके तक पहुंचें और उनके लिए काम करें। मोदी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में लगभग 400 दिन बचे हैं। ऐसे में समाज के हर वर्ग की सेवा पूरे समर्पण के साथ करें। पार्टी संगठन का विस्तार करने पर पूरी ताकत के साथ जुट जाएं।
इसे भी पढ़ें : बम और गोली के धमाकों से थर्राया धनबाद… देखें
इसे भी पढ़ें :पलामू में मुठभेड़… देखें
इसे भी पढ़ें :महिला आयोग की अध्यक्ष भी महफूज नहीं, कार चालक ने घसीटा… देखें
इसे भी पढ़ें :जवान लड़का मेट्रो ट्रेन के सामने कू*दा, CCTV में कैद हुई घटना
इसे भी पढ़ें :BREAKING : हजारीबाग में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :Mid Day Meal Scam : संजय तिवारी के खिलाफ केस दर्ज…
इसे भी पढ़ें :जेपी नड्डा ही रहेंगे भाजपा अध्यक्ष, कार्यकाल बढ़ा
इसे भी पढ़ें :Nepal Plane Crash : 16 साल बाद पति के जैसी मिली दर्दनाक मौ*त… देखें\










