कोरोना के बढ़ते मामलों पर पीएम मोदी ने जताई चिंता

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • मुख्‍यमंत्रियों के साथ की बैठक, टेस्टिंग बढ़ाने पर दिया जोर

कोहराम लाइव डेस्क : देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने चिंता जाहिर की है। बुधवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रतिनिधियों के साथ पीएम ने बैठक की। सभी राज्यों को निर्देश दिया कि एक बार फिर टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट पर जोर देने की जरूरत है। बता दें कि देश में बीते कुछ दिनों से लगातार हर रोज 20 हजार से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, पंजाब और कर्नाटक ऐसे राज्य हैं, जहां ताजा मामलों के करीब 75 फीसदी केस सामने आ रहे हैं।

Read More : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर हमला, सुनिये क्‍या बोले मंत्री…. (VIDEO)

कोरोना के इस वेव को नहीं रोका गया तो हो सकता है देशव्‍यापी असर

पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि दुनिया में कई कोरोना प्रभावित देश ऐसे हैं, जहां कोरोना की कई लहरें सामने आई हैं। हमारे यहां भी कुछ राज्यों में अचानक केस बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश जैसे देशों में पॉजिटिव रेट काफी बढ़ा है। अगर कोरोना की इस वेव को यहीं नहीं रोका गया तो देशव्यापी असर देखने को मिल सकता है।

Read More : बहन को चाकू गोद-गोद कर मार डाला, छुरा लहराते हुए कहता रहा ये बात…(VIDEO)

मोदी ने दिए ये पांच मंत्र

क.‘दवाई भी-कड़ाई भी’ का पालन करें। 
ख. RT-PCR टेस्टिंग को बढ़ाएं।
ग. माइक्रो-कंटेनमेंट जोन बनाने पर जोर दें।
घ. वैक्सीन लगाने वाले केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए, सरकारी-प्राइवेट किसी में भी वैक्सीन लगाने की हो सुविधा।
च. वैक्सीन की एक्सपाइरी डेट का भी ध्यान रखें। 

Read More :ऑटो की टक्कर में गई महिला की जान, आक्रोषित लोगों ने किया सड़क जाम

वैक्सीनेशन की बढ़ानी होगी रफ्तार

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीनेशन की रफ्तार में तेजी आनी चाहिए। तेलंगाना-आंध्र प्रदेश-यूपी में वैक्सीन का आंकड़ा दस प्रतिशत तक पहुंचा है। यह बिल्कुल नहीं होना चाहिए। देश में हम करीब 30 लाख वैक्सीन रोज लगा पाए हैं, ऐसे में इसकी रफ्तार को बढ़ाना होगा। इसके लिए वैक्सीन वेस्टेज को रोकना होगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हवा में लटके 300 पर्यटक, रेस्क्यू तेज… देखें वीडियो

Srinagar/Gulmarg : जम्मू-कश्मीर के मशहूर गुलमर्ग गोंडोला में सोमवार...

PM मोदी के ‘दो नन्हें दोस्तों’ का खुल गया राज, छाया था बड़ा सस्पेंस…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बच्चों...

Rapido का किराया हुआ दोगुना, फिर भी नहीं मिल रही बाइक…

Kohramlive : देश की राजधानी दिल्ली में Rapido की...

आजम खान और बेटे अब्दुल्ला की बढ़ गई मुश्किलें…

UP : समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम...