- बोले नरेंद्र मोदी, हमने कहा होता सारे हिन्दू एक हो जाओ, तो आ जाता चुनाव आयोग का नोटिस
kohram live desk : बंगाल में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बंगाल के कूचबिहार में चुनावी रैली की। लोगों को संबोधित करते पीएम ने दावा किया कि ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव हार गई हैं और उनका मुस्लिम वोटबैंक भी हाथ से निकल गया है। उन्होंने मुस्लिम वोटबैंक के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि अगर हमने कहा होता, सारे हिन्दू एक हो जाओ तो चुनाव आयोग का नोटिस आ गया होता। गौरतलब है कि आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है।
इसे भी पढ़ें : Corona की चपेट में रांची का यह स्कूल, 7 स्टूडेंट्स और टीचर संक्रमित
ईवीएम को गाली दे रहीं दीदी
रैली में पीएम मोदी बोले कि अब दीदी ईवीएम को भी गाली दे रही हैं, लेकिन आप उसी ईवीएम से जीती थीं तो कुछ नहीं हुआ था। इससे साफ होता है कि आप चुनाव हार चुकी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी कहती हैं, लोग पैसे लेकर बीजेपी की रैली में आ रहे हैं। दीदी बंगाल के लोगों का अपमान कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें : आज से 30 अप्रैल तक ## Night curfew का ऐलान, रात 10 से सुबह 5 बजे तक…
दो मई के बाद तेज किया किया जाएगा विकास का अभियान
पीएम मोदी ने कहा कि दो मई को बंगाल में जब बीजेपी की सरकार बन जाएगी, तब विकास के अभियान को तेज़ किया जाएगा। बंगाल में अब दीदी का जाना तय हो चुका है। पहले दो चरणों और आज के चरण में बीजेपी की लहर चल रही है।
इसे भी पढ़ें : PNB बैंक की इस शाखा में कोरोना विस्फोट, 27 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
पहली कैबिनेट में लागू होगी किसान सम्मान निधि योजना
रैली में पीएम मोदी ने वादा किया कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में ही किसान सम्मान निधि योजना को लागू कर दिया जाएगा। सभी किसानों को सम्मान निधि का बकाया पैसा मिल जाएगा, जो 18 हजार रुपये है।














