spot_img
spot_img
spot_img

PM मोदी ने फोन कर राष्ट्रपति पुतिन को दी बधाई… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मंगलवार को PM नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनके 73वें जन्मदिन पर फोन कर बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। दोनों नेताओं ने भारत-रूस के रिश्तों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन 5 दिसंबर को भारत आ सकते हैं। वे नई दिल्ली में होने वाले 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। इससे पहले नवंबर में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत आकर तैयारियों का जायजा लेंगे। भारत-रूस के बीच अब तक 22 शिखर सम्मेलन हो चुके हैं। पिछले साल PM मोदी मॉस्को गये थे, जबकि पुतिन आखिरी बार 2021 में भारत आये थे। इस बार दोनों देशों का सैन्य और तकनीकी सहयोग मुख्य फोकस होगा। भारत रूस से अतिरिक्त एस-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने पर भी विचार कर रहा है। 2018 में हुये 5 अरब डॉलर के सौदे में से तीन रेजिमेंट मिल चुकी हैं। एस-400 ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के हवाई हमलों को नाकाम किया था। पुतिन ने हाल ही में PM मोदी को अपना करीबी मित्र बताया और मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत-रूस के रिश्ते सोवियत काल से मजबूत हैं और दोनों देश इसे आज भी बेहद महत्व देते हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...