Kohramlive : मुंबई में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के बाद PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के रिश्ते बेहद विशेष हैं। फ्रांस भारत का सबसे पुराना रणनीतिक साझेदार है, और दोनों देशों ने मिलकर अपनी रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। PM मोदी ने साझा बयान में बताया कि भारत और फ्रांस अब अपने संबंधों को स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के रूप में स्थापित कर रहे हैं। इसके तहत भारत-फ्रांस के साथ मिलकर माउंट एवरेस्ट की ऊंचाइयों तक उड़ान भरने वाला विश्व का एकमात्र हेलीकॉप्टर भारत में बनायेगा और इसे पूरी दुनिया में निर्यात करेगा। PM मोदी ने कहा कि वर्ष 2026 भारत और यूरोप के संबंधों में टर्निंग प्वाइंट है। कुछ ही दिन पहले भारत ने यूरोपीय यूनियन के साथ सबसे बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर समझौता किया, जो भारत-फ्रांस रिश्तों में भी नई गति लायेगा।
ग्लोबल चैलेंज और नई पहलें
प्रधानमंत्री ने नई पहलें भी साझा कीं:
इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर एआई इन हेल्थ
इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर डिजिटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी
नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्किलिंग इन एयरोनॉटिक्स
पीएम मोदी ने कहा कि ये संस्थान केवल संस्थान नहीं, बल्कि फ्यूचर बिल्डिंग प्लेटफॉर्म हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत-फ्रांस साझेदारी दुनिया में स्थिरता और वैश्विक चुनौतियों के समाधान में एक मजबूत ताकत साबित होगी।





