spot_img
spot_img

PM इंटर्नशिप योजना शुरू, हर माह मिलेंगे 5 हजार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : केंद्रीय सरकार ने गुरुवार को पायलट आधार पर इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया, जिसके तहत 21 से 24 साल आयु वर्ग के युवाओं को कुल 66 हजार रुपये हर साल वित्तीय सहायता दी जायेगी। इसका लक्ष्य पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को कवर करना है। सरकारी सूत्रों के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार इंटर्नशिप 2 दिसंबर से शुरू होगी। पायलट प्रोजेक्ट के अनुमानित लागत लगभग 800 करोड़ रुपये है। केंद्रीय बजट 2024 में घोषित शीर्ष कंपनियों में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना इंटर्न को बीमा कवरेज भी प्रदान करेगी। इस योजना को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा विकसित ऑनलाइन पोर्टल ‘www.pminternship.mca.gov.in‘ के माध्यम से क्रियान्वित किया जायेगा।

सूत्रों ने बताया कि पात्रता मानदंड के तहत ऑनलाइन/दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों में नामांकित उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। सूत्रों ने बताया कि हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल पास करने वाले, आईटीआई से सर्टिफिकेट रखने वाले, पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा रखने वाले या बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए और बी.फार्मा जैसी डिग्री वाले स्नातक उम्मीदवार इस योजना के लिए पात्र होंगे। भागीदार कंपनियों के पास पोर्टल पर एक समर्पित डैशबोर्ड होगा, जहाँ वे इंटर्नशिप के अवसरों को पोस्ट कर सकते हैं, जिसमें स्थान, प्रकृति, आवश्यक योग्यतायें और प्रदान की जाने वाली सुविधायें शामिल होंगी। योग्य उम्मीदवार पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं, जहाँ पूरा बायोडाटा देना होगा। उम्मीदवार अपने पसंदीदा क्षेत्रों, भूमिकाओं और स्थानों के आधार पर इंटर्नशिप ब्राउज़ कर सकते हैं और पाँच अवसरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप 12 महीने की होगी और प्रशिक्षुओं को हर महीने 5 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जायेगी। कुल राशि में से 4,500 रुपये सरकार द्वारा और 500 रुपये कंपनी द्वारा अपने सीएसआर फंड से दिये जायेंगे।वहीं, इंटर्नशिप के स्थान पर शामिल होने पर प्रत्येक प्रशिक्षु को मंत्रालय द्वारा आकस्मिक व्यय के लिए 6 हजार रुपये का एकमुश्त अनुदान दिया जायेगा।

12 से 25 अक्टूबर तक अभ्यर्थी पोर्टल पर न्यूनतम डेटा के साथ पंजीकरण करा सकते हैं, वहीं 26 अक्टूबर को आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। वहीं, 27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक कंपनियों द्वारा उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। चयनित उम्मीदवारों के पास प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए 8 से 15 नवंबर तक का समय होगा। एक उम्मीदवार को अधिकतम तीन प्रस्ताव दिये जायेंगे। योजना में कंपनियों की भागीदारी स्वैच्छिक है और इंटर्नशिप 12 महीने के लिये दी जायेगी, जिसमें कम से कम आधी अवधि वास्तविक नौकरी के माहौल में बिताई जायेगी, न कि कक्षा में।

इस योजना के लिए शीर्ष 500 कंपनियों की पहचान पिछले तीन वर्षों में उनके औसत कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) व्यय के आधार पर की गई है। इस परियोजना को चलाने के लिए मंत्रालय ने सरकारी स्वामित्व वाली BISAG-N के साथ साझेदारी की है। सूत्रों ने बताया कि इस योजना के तहत उम्मीदवारों के चयन में मौजूदा आरक्षण लागू होगा और इस बात पर जोर दिया कि यह योजना केवल इंटर्नशिप प्रदान करने के लिए है, न कि नौकरियों के लिए. सूत्रों ने बताया कि अभी तक तीन कंपनियों – एलेम्बिक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस द्वारा 1,077 ऑफर दिये गये हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...