spot_img

झारखंड के इतने युवाओं को PM मोदी ने दी नौकरी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : PM मोदी ने झारखंड के 219 युवाओं को आज नौकरी दी। रांची के दरभंगा हाउस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र देते हुये PM मोदी ने कहा कि पारदर्शिता के साथ इस साल लाखों नियुक्ति होगी। 2023 का यह पहला रोजगार मेला है। PM मोदी ने कहा कि पारदर्शी तरीके से भर्ती और पदोन्नति युवाओं में भरोसा जगाती है। ये पारदर्शिता बेहतर तरीके से उन्हें प्रतियोगिता में उतरने के लिए प्रेरित करती है। केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने झारखंड के 219 विद्यार्थियों में से 25 को सांकेतिक रुप से नियुक्ति पत्र दिये। वहीं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रति वर्ष रोजगार मेला लगाकर 10 लाख लोगों को नौकरी देने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत आज देशभर में करीब 71,400 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गये है।

इन 25 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

डॉ संदीप कुमार राहुल, डॉ वेंकेटा लक्ष्मी नरसिम्हा, पल्लवी दास, प्रिया गुप्ता, पूजा कुमारी, छाया रानी, हर्ष कुमार गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता, चांदनी कुमारी, राहुल कुमार यादव, आनंद कुमार मांझी, मनिक रंजन कुमार, राहुल कुमार, शुभम समीर, अंशु पटेल, सचिन देव, मनचुन कुमार, वैश्णव कुमार, गौरव श्रीवास्तव, अफजाल अमान, अन्वेषा चौधरी, नेहा कुमारी, पंकज कुमार, हेमसागर हेम्ब्रम और कुंदन कुमार को रांची में नियुक्ति पत्र मिले हैं।

इसे भी पढ़ें :Ranchi : चर्च कॉम्पलेक्स में फिर लगी आग… देखें

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री एनोस एक्का को हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...