Hyderabad: PM नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में 11वीं सदी के वैष्णव संत रामानुजाचार्य की 216 फीट ऊंची स्टैचू ऑफ इक्वालिटी की मूर्ति शनिवार को समर्पित की। आज हैदराबाद दौरे पर हैं। उनके जन्म के हजार वर्ष पूरे हो चुके हैं, ऐसे में पीएम मोदी द्वारा वैष्णव संत को ये बड़ा सम्मान दिया जा रहा है।
Telangana | Prime Minister Narendra Modi inaugurates the 216-feet tall ‘Statue of Equality’ commemorating the 11th-century Bhakti Saint Sri Ramanujacharya in Shamshabad pic.twitter.com/dxTvhQEagz
— ANI (@ANI) February 5, 2022
मूर्ति की खासियत
बताया गया है कि Statue Of Equality बैठी हुई मुद्रा में दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति है। इसे हजार करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसको बनाने में सोना, चांदी, तांबा, पीतल का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। मूर्ति के अलावा 63,444 वर्ग फुट क्षेत्र के भूतल में एक विशाल फोटो गैलरी भी तैयार की गई है जहां पर संत रामानुजाचार्य का पूरा जीवन देखने को मिलेगा।
ज्ञान का सच्चा प्रतीक
पहले पीएम ने मंदिर में पूजा-अर्जना की, पूरे रीति-रिवाज के साथ सभी परंपराओं को पूरा किया और फिर इस 216 फीट ऊंची मूर्ति को देश के नाम समर्पित किया। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान विस्तार से संत रामानुजाचार्य के विचारों के बारे में बताया। उन्होंने उन्हें ज्ञान का सच्चा प्रतीक माना है, जोर देकर कहा है कि वे कभी भी भेदभाव नहीं करते थे। वे हमेशा यहीं चाहते थे कि सभी का विकास हो, सभी को सामाजिक न्याय मिले।
मोदी ने किया महात्मा गांधी का जिक्र
भाषण के दौरान वो पल भी आया जब मोदी ने विस्तार से देश की आजादी और उसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जिक्र किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी आजादी की परिकल्पना बिना महात्मा गांधी के नहीं की जा सकती है। उनके मुताबिक जब देश आजाद भी होने वाला था, तब किसी का भी उदेश्य सत्ता में आना नहीं था, बल्कि कई विचारधाराओं का एक संघर्ष था। पीएम ने इस बात पर भी खुशी जाहिर की कि अब पूरे देश में संत रामानुजाचार्य के विचारों का विस्तार हो चुका है। वे मानते हैं कि देश के हर कोने में अब उनके ज्ञान की चर्चा है, उनकी विचारधारा का सम्मान है।
इसे भी पढ़ें : Gangubai Kathiawadi Watch Trailer: कमाठीपुरा के लोगों को न्याय दिलाने आ रही हैं गंगूबाई
इसे भी पढ़ें : फ्री मिल सकता है LPG सिलेंडर, जानिये कैसे
इसे भी पढ़ें : दोस्तों ने होटल बुलाया था, सुबह इस हाल में मिला नजीम, पुलिस बोली…
इसे भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए BSF में निकली बंपर वैकेंसी, 69000 से अधिक होगी सैलरी
इसे भी पढ़ें : कोल परियोजना के विस्थापितों ने कह दी ये बड़ी बात…(Video)
इसे भी पढ़ें : पत्नीे को ले जाने ससुराल आये युवक ने क्या कर डाला, देखें…
इसे भी पढ़ें : Kiara Advani ने शिमरी गाउन में करवाया फोटोशूट, फैंस हुए बेकाबू (Video)
इसे भी पढ़ें : फैंस को प्राइवेट वीडियो बेच रही यह मॉडल, देखें…












