Khunti : खूंटी पुलिस ने आज PLFI को तीखी चोट दी है। रनिया पुलिस ने PLFI के दो हार्डकोर उग्रवादियों हर्षित गुड़िया उर्फ बोयदा पाहन और प्रकाश प्रमाणिक को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक देशी कट्टा, 10 राउंड जिंदा गोलियां, एक बाइक, 30 हजार रुपये कैश और तीन मोबाइल सहित अन्य सामान जब्त किया है। संगठन में हर्षित का ओहदा एरिया कमांडर का था। इस बात का खुलासा आज तोरपा के SDPO क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने मीडिया के सामने किया। SDPO ने बताया कि खूंटी पुलिस कप्तान अमन कुमार के कानों में किसी ने फूंक मारी कि एरिया कमांडर हर्षित गुड़िया जोनल कमांडर के साथ जलमादी-गंजना जंगल में घूम रहा है। यह जंगल रनिया थाना क्षेत्र में है। लोकसभा चुनाव में संगठन का वर्चस्व फिर से कायम करने और लोकल ठेकेदारों और कारोबारियों को डरा-हड़का कर लेवी वसूलने की प्लानिंग कर रहा है। मिली इंफॉर्मेशन पर SDPO की देखरेख में टीम बनाई गई। गठित टीम ने बताये गये ठिकाने पर रेड मारी और बाइक पर सवार हर्षित गुड़िया और प्रकाश प्रमाणिक को दबोच लिया। वहीं, जोनल कमांडर टीरा बोदरा उर्फ लंबू और कई उग्रवादी जंगल का फायदा उठा भाग निकलने में कामयाब रहे।
दोनों उग्रवादियों को दबोचने में इंस्पेक्टर अशोक सिंह, रनिया थानेदार विकास जायसवाल, तोरपा थानेदार प्रभात रंजन पांडेय, एसआई ओम प्रकाश राय और अमित कुमार सिंह की सराहनीय भुमिका रही। गिरफ्तार उग्रवादियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। गिरफ्तार हर्षित बोदरा के विरुद्ध मुरहू थाने में 17 सीएलए एक्ट आर्म्स एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं में कुल छह मामले दर्ज हैं, जबकि प्रकाश प्रमाणिक पर भारतीय वन अधिनियम के मामले में एक मामला दर्ज है।
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ने 16 और उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :बचके निकलने के चक्कर में क’ट गया 203 का चालान…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 47 सौ अखाड़े, क्या बोले IG होमकर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एक साथ डूब गये पांच बच्चे, मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें :वन विभाग की टीम ने कोयला तस्करों को दी तीखी चोट…







