spot_img

PLFI के जोनल कमांडर को चाहिए था जैकेट, फिर देखें क्‍या हुआ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

खूंटी : ठंड बढ़ गई है, गर्म कपड़े की जरूरत है। कुछ गोलियां भी चाहिए, पहुंचा देना। यह फरमान पीएलएफआई के जोनल कमांडर संतोष कंडुलना की तरफ से आया। फरमान सुनते ही संगठन के दो सक्रिय सदस्य संतोष लोमगा और कडि़या हपदगड़ा रांची कूच कर गए। रांची से वुडलैंड कंपनी की दो जैकेट, बैग खरीदा। साथ ही संतोष के बताये जगह से एके-47 की 6 गोलियां ली। सभी सामान लेकर जोनल कमांडर संतोष कंडुलना और मुरहू के एरिया कमांडर सुखराम गुड़िया उर्फ रोड़े को पहुंचाने जा रहे थे। इसी बीच खूंटी पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। टीम खूंटी के तजना पुल के पास उग्रवादियों का इंतजार करने लगी। रात के करीब 8 बजकर 40 मिनट पर एक तेज रफ्तार हीरो एक्‍सट्रीम बाइक आती दिखी। पुलिस ने जब बाइक को रूकने का इशारा किया तो भागने लगे। पहले से तैयार पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एके-47 की 6 जिंदा गोलियां, पीएलएफआई का 6 पर्चा और रशीद, वुडलैंड कंपनी का दो नया जैकेट, दो काले रंग का बैग, 10 हजार कैश और 6 मोबाइल फोन मिले। पूछताछ में दोनों ने खुद को पीएलएफआई का सक्रिय सदस्‍य बताया। साथ ही कई और राज उगले हैं। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : IOCL में होगी बंपर बहाली, जानें कब तक करना है अप्‍लाई

इसे भी पढ़ें : क्रंकीट मिक्सर में बना मालपुआ का घोल, जानिए क्यों

इसे भी पढ़ें : PM MODI TWITTER ACCOUNT HACKED, जानिये TWITTER की जांच में चला पता

इसे भी पढ़ें : चीखती रही पत्‍नी, घसीटता-पीटता रहा पति, फिर मोहल्‍ले वालों ने किया…

इसे भी पढ़ें : कॉमेडियन भारती सिंह बनने वाली है मां, वीडियो में देखिये क्या कर रही…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब अदालत खुद चली लोगों के द्वार…

Latrhar : न्याय अब सिर्फ अदालत की चारदीवारी तक...

50 हजार के ईनामी डकैत का एन’काउंटर…

UP : यूपी के बदायूं में बीती रात 50...

वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका…

Kohramlive : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों...

15 विदेशी यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी अपने कैंपस…

Kohramlive : विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले...

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...