spot_img
spot_img
spot_img

PLFI एरिया कमांडर तुलसी पाहन गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • राजधानी में PLFI उग्रवादियों को करता था ऑपरेट
  • व्यवसायियों से रंगदारी मांगने और दहशत फैलने की मिली थी जिम्मेदारी

रांची : मोस्ट वांटेड PLFI का एरिया कमांडर तुलसी पाहन रांची पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। हत्या और रंगदारी समेत 20 आपराधिक मामलों में रांची के ओरमांझी, अनगड़ा, नगड़ी, टाटीसिल्वे, धुर्वा और सदर थाना को इसकी तलाश थी। तुलसी पाहन की निशानदेही पर 4 और उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है। तुलसी पाहन ने पूछताछ में पुलिस के सामने कई खुलासे किया है। उसने बताया कि राजधानी के व्यवसायी, बिल्डर, ठेकेदार और डॉक्टर पीएलएफआई उग्रवादियों के निशाने पर हैं। बीते 13 नवंबर को धुर्वा थाना क्षेत्र में एक टेंट व्यवसायी के घर में गोली चलाने की घटना को उसने ही अपने सहयोगी राकेश कुमार दास और प्रदीप गाड़ी समेत अन्य उग्रवादियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

इसे भी पढ़ें : कल तक 40 लाख पहुंचाओ वरना ठोक देंगे

खेलगांव थाना क्षेत्र से पकड़ा गया तुलसी  # PLFI

गोलीकांड को लेकर पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला तुलसी पाहन और कई पीएलएफआई उग्रवादी खेलगांव थाना क्षेत्र के सुगनू कादीटोला में हैं। जहां वे किसी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर तुलसी पाहन को गिरफ्तार किया उसके पास 7.66 एमएम का एक पिस्टल और 3 जिंदा गोली बरामद किया। उसकी निशानदेही पर दूसरे उग्रवादियों को उनके घर से हथियार के साथ पकड़ा गया।

दिनेश गोप और चूहा से मिला था हथियार

पूछताछ में तुलसी पाहन ने बताया कि वह दो बार खूंटी के रनिया जंगल में दिनेश गोप और अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा से मिलने गया था। वहीं से उसे रांची में आतंक फैलाने और संगठन को मजबूत करने के लिए भारी मात्रा में हथियार मिला था। इसके बाद पीएलएफआई के सदस्यों ने राजधानी के विभिन्न इलाकों में कैडर बनाकर व्यवसायियों से रंगदारी मांगनी शुरू की। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा, सिटी एसपी सौरभ, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, धुर्वा, अनगड़ा और खेलगांव थाना प्रभारी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad में दिनदहाड़े रिकवरी एजेंट को मारी गोली

इन उग्रवादियों को किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार उग्रवादियों में तुलसी पाहन, बबलू करमाली, राकेश कुमार दास, प्रदीप गाड़ी उर्फ लादेन और राजन मुंडा शामिल हैं। जिनके पास से एक कारबाइन, 7.65 एमएम का एक पिस्टल, तीन देसी कट्टा, 7.65 एमएम का तीन जिंदा कारतूस, 7.65 एमएम पिस्टल का एक खाली मैगजीन, 09 एमएम का दस जिंदा कारतूस, .315 का सात जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल बरमद किये गये हैं।

इसे भी पढ़ें : पेड़ से लटकी मिली 10 दिन से लापता युवक की लाश

इसे भी पढ़ें : शौच के लिए निकली नाबालिग से GangRape, दो आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...

चलती कार बनी आ’ग का गोला, टोल प्लाजा के पास टला बड़ा हा’दसा…

Ranchi : रांची-रामगढ़ मार्ग पर बुधवार दोपहर उस वक्त...