Ranchi : आशीर्वाद आटा कंपनी में काम छूटने के बाद चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा ने कुछ दागियों के साथ मिलकर खतरनाक प्लानिंग बना ली। चंद्रशेखर को यह बेहतर पता था कि कंपनी का पैसा कब और कौन लेकर बैंक में जमा कराने जाता है। उसने कंपनी के मैनेजर सुमित कुमार को लूटने की प्लानिंग बना ली। इस प्लानिंग में उसका साथ देने के लिये राजेश श्रीवास्तव उर्फ राजेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, कारू सिंह, प्रकाश साव राजी हो गये। पहले से तय प्लानिंग के अनुसार बीते साल 30 दिसम्बर को आशीर्वाद आटा कंपनी के मैनेजर सुमित कुमार से 13 लाख रुपये लूट लिये गये, वहीं शोर सुन कर उन्हें बचाने सामने आये स्टार होटल के मैनेजर सुमित को अपराधी चंद्रशेखर ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी लुटेरे एक काले रंग की स्कॉरपियो गाड़ी से भाग निकले। इस गाड़ी में पुलिस लिखा बोर्ड लगा दिया गया था। ओरमांझी के वृदावन होटल में खाने-पीने के बाद यहीं लूटे रुपयों का बंटवारा किया गया। इनके पास से एक उम्दा किस्म का एक लोडेड पिस्टल, एक पिस्तौल, 9 जिंदा गोलियां और लूट के 2 लाख 63 हजार रुपये मिले। यह दुस्साहसिक वारदात रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में OTC ग्राउंड के नजदीक अंजाम दिया गया था।
घटना के बाद CCTV फुटेज में कैद एक लुटेरे का फोटो भी वायरल किया गया था। इस लुटेरे के बारे में जानकारी देने वाले को रांची पुलिस ने 20 हजार रुपये ईनाम देने का ऐलान किया था। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने इस वारदात को बेहद गंभीरता से लिया और कोतवाली DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में गठित SIT लुटेरों को खोज निकाला। इस वारदात के जुर्म में साथ देने वाले सरगना चंद्रशेखर की पत्नी साधना सिंह उर्फ प्रीति सिन्हा, लुटेरा प्रकाश साव की पत्नी नीलम देवी एवं एक अन्य महिला पूनम देवी को अरेस्ट किया गया है। इस बात का खुलासा आज रांची के पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने किया।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो





