Hazaribagh (Sunil Sahu) : हजारीबाग में NTPC के बढ़ते कदम से हर किसी का भला हो रहा है। स्किल सेट के अनुसार युवाओं को NTPC नौकरी भी देगी, समाज हित में बेहतर काम भी कर रही है। अगर इसी तरह आम और खास लोगों का सहयोग NTPC को मिलता रहा तो आने वाले समय में हजारीबाग की तस्वीर पूरी तरह से बदल जायेगी। यह कहना है हजारीबाग के पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे का। मौका था NTPC केरेडारी कोयला खनन परियोजना के खनन कार्य को लेकर भूमि पूजन का। पुलिस कप्तान ने कहा कि NTPC की वजह से क्षेत्र में बदलाव और विकास हुआ है। बिना बाधा के कोयला खनन का काम शुरू होने पर एक बढ़िया संदेश पूरे स्टेट में जाएगा।
समारोह में मौजूद NTPC के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक पार्थ मजूमदार ने कहा NTPC देश, राज्य और समाज के भले के लिए बेहतर कम कर रहा है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर उन्हें हुनरमंद बनाने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि सेंट्रल गवर्नमेंट की योजना के तहत सीपैड की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें NTPC करीब 82 लाख रुपये खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की योग्यता, दक्षता और क्षमता के अनुकूल उन्हें काम भी देगी। उन्होंने दावा किया कि अगले 5 साल में हजारीबाग के लोगों की तकदीर बदल जायेगी। NTPC का मकसद है देश सेवा के साथ समाज की सेवा।
मौके पर NTPC के CGM शिवम श्रीवास्तव, केरेडारी कोयला खनन परियोजना के जीएम फैज तैयब, बीजीआर कंपनी के एमडी सहित कई IPS अधिकारी, SDM एवं बड़कागांव के SDPO भी मौजूद थे। केरेडारी सहित आसपास के गांव के सैंकड़ों लोग भी मौजूद थे। सुनें क्या बोले पुलिस कप्तान और क्षेत्रिय कार्यकारी निदेशक…
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस जिले में अब इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन, देखें…
इसे भी पढ़ें : आगे भी स्वास्थ्य क्षेत्र में जुड़ेंगी कई महत्वपूर्ण कड़ियां : सीएम










