spot_img
spot_img
spot_img

खदान के पानी में मिला शव, पांच दिन पूर्व डंपर सहित गिरा था Driver

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पाकुड़ : बंद खदान के पानी में तैरता मिला शव। यहां पांच दिन पूर्व एक डंपर सहित Driver गिर गया था। आशंका जताई जा रही है कि यह शव उसी चालक का होगा, मगर शव की पहचान नहीं हो सकी है। यह बंद खदान है पाकुड़ के हिरणपुर थाना के सुराईडीह में।

शव के नजर आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिर पुलिस वहां पहुंची है और शव को खदान से निकालने में जुट गई है। इसके बाद चालक के परिजनों की मदद से पहचान कराई जाएगी।

गोताखोर भी फेल हो गए थे

इधर, ग्रामीणों ने दावा किया है कि शव डंपर चालक का ही है। गौरतलब हो कि पांच दिन पूर्व डंपर सहित चालक बंद खदान के गहरे पानी में गिर गया था। पुलिस प्रशासन ने पहले मालदा से गोताखोर को मंगवाकर खोज कराया था।

इसे भी देखें : BREAKING : तेतरियाखांड झांकी है…मगध आम्रपाली बाकी है…काम बंद करो वरना…

एनडीआरएफ टीम भी नहीं खोज सकी थी Driver का शव

शव का पता नहीं चलने पर शनिवार को एनडीआरएफ की टीम को लगवाया गया था। दिनभर खोज किए जाने के बाद भी एनडीआरएफ की टीम को कोई सफलता नहीं मिली थी। रविवार की सुबह पानी के ऊपर तैरता हुआ एक शव को पहले ग्रामीणों ने देखा। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी।

इसे भी देखें : पत्‍नी के कैरेक्‍टर पर किया कमेंट, पति ने युवक को 11 टुकड़ों में काटा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...