ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला नामकुम, जख्मी मुकेश पुराना अपराधी
रांची : गोलियों की ताबड़तोड़ फायरिंग से नामकुम का चायबगान दहल उठा। गोली लगने से जख्मी तीन लोगों को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत खतरे से बाहर है। गैंगवार का नतीजा है यह ताबड़तोड़ फायरिंग। गैंगवार के पीछे एक बार फिर बिट्टू मिश्रा और जेल में बंद गेंदा सिंह का नाम उछला है। कुछ दिन पहले रांची नगर निगम में ठेका लेने को लेकर बिट्टू मिश्रा और मुकेश झा गिरोह के बीच खूब मारपीट हुई थी। आपसी वर्चस्व और ठेका विवाद को कारण मान पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि जख्मी युवकों ने पुलिस को दिये बयान में अबतक किसी हमलावर के नाम का खुलासा नहीं किया है। जख्मी एक युवक ने पुलिस को सिर्फ इतना बताया कि उसका कोई जानी दुश्मन नहीं सिवाय बिट्टू मिश्रा के। शनिवार को दिन के उजाले में हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद राजधानी पुलिस रेस हो गयी है। इलाके के खौफजदा लोगों ने सिर्फ इतना कहा कि अपराधियों में पुलिस का कोई डर भय नहीं। जहां चाहा, जो चाहा कर लिया।
इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में 3 पुरुष और 3 लड़कियां पकड़ाई
जख्मी मुकेश झा खुद दागी किस्म का युवक है। मुकेश झा का नाम राजकुमार उर्फ लाले की हत्या करने में भी सामने आया था। उस समय मुकेश झा का साथ प्रमोद एक्का, टुना सिंह, अशोक साहू और अरुण मिश्रा ने दिया था। इस संबंध में टाटीसिल्वे थाना में उक्त अभियुक्तों के खिलाफ नामजद FIR (कांड संख्या 104/13 दिनांक 20.11.2013) दर्ज है। रंगदारी नहीं मिलने की वजह से लाले का खून करने का आरोप है। वहीं लक्खी सरदार और अनील झुनझुनवाला हत्याकांड में भी मुकेश झा का नाम उछला था। मुकेश कुछ माह पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया है। जेल के अंदर वह गेंदा सिंह के काफी करीब हो गया। गेंदा सिंह के भाई लखन सिंह गिरोह से गहरा तालुक्कात रखने वाले मुकेश के हाथ के उंगली में गोली लगी है। वहीं प्रवीण के बांह में और रंजीत के पैर में गोली लगी है।
इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों की टीपीसी के साथ मुठभेड़, एके-47, SLR, गोलियां समेत कई सामान बरामद
इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें
इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…
इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…
इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…





