Ranchi : फोटोग्राफी एक ऐसा हुनर है जो बगैर शब्दों की कहानी बयां कर जाता। आने वाले दिनों में झारखंड सरकार द्वारा हुनरमंद फोटोग्राफरों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यह कहना है झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य का। मौका था झारखंड इमेजिंग एक्सपो पोस्ट के लॉन्च करने का। पोस्टर का लॉचिंग करते हुये भट्टाचार्य ने कहा कि जेपीएसी द्वारा आयोजित चौथा फोटो वीडियो एक्सपो फोटोग्राफरों के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म साबित होगा। इस संगठन ने फोटोग्राफरों को एक सूत्र व एक मंच पर लाकर बड़ा काम किया है।
इस अवसर पर मौके पर जेपीएससी के अध्यक्ष चंदेश्वर पंडित उर्फ गब्बर भाई ने कहा की गुजरे 2 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जेपीएसी के बैनर तले चौथे झारखंड इमेजिंग एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है । इसमें विभिन्न फोटोग्राफी से संबंधित मल्टीनेशनल कंपनियां इस एक्सपो में अपने उत्पाद का प्रदर्शन करेगी। वहीं एक्सपो के दौरान दुनिया के प्रशिक्षित फोटोग्राफरों द्वारा कार्यशाला का आयोजन होगा। जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष सह संरक्षक वापी घोषाल ने कहा कि इस बार एक्सपो के दौरान फोटाग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी की भी व्यवस्था की गई है। जिससे फोटोग्राफरों में फोटोग्राफी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। कार्यक्रम में रांची ,धनबाद ,जमशेदपुर ,देवघर ,बोकारो ,लोहरदग्गा ,गिरिडीह,चतरा ,कोडरमा, गुमला ,सरायकेला ,रामगढ़,गोड्डा, दुमका व हजारीबाग जिलों से चयनित जेपीएससी के सदस्य व अधिकारी भाग लिये। उक्त जानकारी जेपीएसी मीडिया प्रभारी अनुज कुमार पांडेय ने दी। वहीं झारखंड फोटोग्राफीक एसोसिएशन सेंट्रल के पदाधिकारी भी मौजूद थे। यह जानकारी जेपीएसी मीडिया प्रभारी अनुज कुमार पांडेय ने दी।
इसे भी पढ़ें : रांची में मारे गये इन लोगों के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा… देखें
इसे भी पढ़ें : भारतीय सेना में भर्ती के लिए Online Registration की तारीख बढ़ी… देखें
इसे भी पढ़ें : दुमका में स्कूल की छत से गिरने से मासूम की मौत…
इसे भी पढ़ें : दूल्हे का ऐसा खौ*फनाक अंत नहीं देखा होगा…
इसे भी पढ़ें : रांची में एग्जाम देने जा रही फौजी की बेटी का क्या हुआ हाल, देखें…
इसे भी पढ़ें : जब व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे लालू यादव, देखें फिर…
इसे भी पढ़ें : फोन पर मिलता रहा हुक्म, शूटर दागता रहा कल्लू पर गोलियां… देखें वीडियो












