Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : राजधानी रांची से सटा ओरमांझी गांव जहां कभी सुबह की ठंडी धूप में सूरज तालाब की लहरों पर मुस्कराता था, वहीं अब JCB मशीन की दहाड़ उस सौंदर्य को निगलने लगी। ओरमांझी थाना के पीछे, लगभग 11.5 एकड़ में फैले इस जलाशय की जमीन पर कुछ जमीन कारोबारियों ने अतिक्रमण की साजिश रची। JCB चला कर तालाब की मेड़ को काटकर रास्ता बना रहे थे। गांव के जनप्रतिनिधियों ने इस अनदेखी को नजरअंदाज नहीं किया। उन्होंने सीधे CO उज्ज्वल सोरेन को सबकुछ बताया। इसके बाद मौके पर पहुंचे CO ने पूरी स्थिति का जायजा लिया। अंचल अमीन को सीमांकन का आदेश दे दिया। सख्त लहजे में CO ने कहा, “सीमांकन करो, बोर्ड लगाओ और जो दोषी हो, उस पर कार्रवाई तय है।” CO उज्ज्वल सोरेन का दो टूक संदेश, उपायुक्त रांची का निर्देश है प्रत्येक गैरमजरुआ जमीन पर पहचान का बोर्ड लगाना अनिवार्य है। सरकारी जमीन को कोई हड़पने की कोशिश करे, तो उसका हश्र तय है। वहीं, CO ने यह भी कहा, यदि किसी ग्रामीण को दाखिल-खारिज या जमीन से संबंधित कोई समस्या है, तो सीधे मुझसे संपर्क करें। उनका कार्य शीघ्रता से निपटाया जायेगा। सुनें क्या बोले CO उज्जवाल सोरेन…
JCB की गड़गड़ाहट से हिली जनता, फिर CO ने दिखाया पावर… देखें वीडियो#ranchi #jharkhand #Ormanjhi #landdispute #CO #DC #POLICE pic.twitter.com/cy9dl53Hnj
— KohramLive (@KohramLive) June 13, 2025














