spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झरिया बाजार में अचानक इधर-उधर भागने लगे लोग, बंद होने लगी दुकानें… जानिये क्‍यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jharia (Sujit Kumar): झरिया बाजार में जमकर बवाल हुआ। किसी बात को लेकर दो पक्षों में हुये विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में कई लोग घायल हो गये। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद होने लगे। सूचना मिलते ही झरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया। इस संबंध में दोनों पक्ष की ओर से झरिया थाना में FIR दर्ज कराया है।

दिनेश पांडेय द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 18 मार्च की शाम 6 बजे वह कुछ दोस्‍तों के साथ अपनी स्कॉर्पियो से झरिया बाजार गये थे। उन्‍हें घर का कुछ सामान लेना था। देशबंधु के पास एक दुकान पर लस्‍सी पीने रूक गये। उसी दरम्‍यान सन्‍नी सिंह, सुमित झा और फंटुस 10-12 अन्‍य लोगों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। धक्‍का-मुक्‍की कर सिर पर वार कर दिया। जिससे मैं घायल हो गया। हमला करने वाले लाठी-डंडे और भुजाली से लैस थे।

वहीं दूसरे पक्ष से रामश्रेष्‍ट झा ने भी रमेश पांडेय, गणेश पांडेय और मंटू पांडेय समेत कुछ अन्‍य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 19 मार्च की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे होली मिलन समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। उसी दरम्‍यान रमेश पांडेय, गणेश पांडेय और मंटू पांडेय ने देशबंधु सिनेमा के पास रोक लिया। मारपीट कर पॉकेट से 500 रुपये निकाल लिये और चांदी की चेन भी छीन ली। वहीं जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं झरिया पुलिस दर्ज प्राथमिकी और आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई। देखें बवाल का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KohramLive (@kohramlive)

इसे भी पढ़ें : रांची के बड़ी आबादी वाले इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग, देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : कोयलांचल में ठांय-ठांय : देखिये किसे और कहां अपराधियों ने मारी गोली  

इसे भी पढ़ें : रांची IG आवास में अचानक भागने लगे पुलिसकर्मी, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : Ranchi में भाई ने बहन को मार डाला, मासूम भांजे ने पुलिस को जो कुछ बताया…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...