spot_img

DC के सामने खुलकर बोले लोग, नतीजा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Puja Banerjee) : हजारीबाग समाहरणालय आज आम लोगों की उम्मीदों, शिकायतों और इंसाफ की आवाज का मंच बन गया। DC शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में 16 दिसंबर को आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों और शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। हाथों में आवेदन, आंखों में उम्मीद और मन में एक ही सवाल, “सुनवाई होगी या नहीं?” लेकिन यहां हर फरियादी को धैर्य से सुना गया और जहां जरूरत पड़ी वहीं से कार्रवाई की राह भी खोल दी गई। जनता दरबार में एक नहीं, कई जमीनी मुद्दे सामने आये, वहीं, पेंशन स्वीकृति, राशन कार्ड में त्रुटि सुधार, आवास योजनायें, भूमि विवाद, ऑनलाइन रसीद निर्गत, पारिवारिक विवाद, स्कूलों में आधारभूत संरचना एवं रोजगार और सरकारी योजनायें के मामले ज्यादा आये। DC ने दो टूक कहा कि हर आवेदन समयसीमा में निपटाया जाये। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

केरेडारी प्रखंड में रहने वाली सुमा देवी ने अवैध चिमनी भट्ठा लगाकर फसल और पौधों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत की। इसपर DC ने जिला खनन पदाधिकारी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इचाक प्रखंड के निवासी सूरज कुमार दास ने बंदोबस्ती जमीन से जबरन बेदखल किये जाने की गुहार लगाई। इसपर CO इचाक से रिपोर्ट तलब की गई, वहीं, सदर SDO को जांच के आदेश दिये गये। कटकमसांडी अंचल के नाजीर हुसैन ने ऑनलाइन रसीद निर्गत न होने की शिकायत की। इसपर CO को अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। सदर, मंडई खुर्द के मनोज कुमार सोनी ने बिना पारिवारिक बंटवारे के जमीन बिक्री पर रोक की मांग रखी। इस मसले पर DC ने सब रजिस्ट्रार को नियमानुसार कार्रवाई का आदेश दिया। मंडई कला की रहनेवाली सुषमा सिन्हा ने भू-माफियाओं द्वारा जमीन हड़पने और मारपीट का आरोप लगाया। इसपर पुलिस कप्तान को को जांच के लिये आवेदन देने को कहा गया। जनता दरबार के समापन पर DC शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि “प्रशासन का मकसद सिर्फ फाइलें बढ़ाना नहीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। हर अधिकारी शिकायतों को प्राथमिकता दें।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...