Ranchi : रांची एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को आज खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट पकड़ने वाले पैसेंजर्स को भाग-भाग कर एयरपोर्ट पहुंचना पड़ा, ताकि फ्लाइट न छूट जाये। दरअसल, एयरपोर्ट के पास स्थित एक सरना स्थल को हटाने के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण आज सड़क पर उतर आये। जिस वजह से रांची एयरपोर्ट रोड जाम हो गया। आक्रोशित लोग नया सरना स्थल बनाने की मांग कर रहे थे। एयरपोर्ट अथॉरिटी और प्रशासन के द्वारा उन्हें समझाने की काफी कोशिशे की गई। लेकिन बाद में ADM लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वरी नाथ आलोक के द्वारा दिये गये आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। ADM ने कहा कि 6 जून को रांची एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ बैठक आयोजित की गई है, जिसमें नया सरना स्थल बनाने की मांग पर फैसला होगा। प्रशासन द्वारा सरना स्थल को स्टेट हैंगर के पास से हटा दिया गया है, इसी वजह से लोग आक्रोशित थे।
इसे भी पढ़ें :नोटों के पहाड़ से हो रही झारखंड की पहचान, उपराजधानी में क्या-क्या बोले PM… जानें
इसे भी पढ़ें :सपा के वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में होंगे शामिल…
इसे भी पढ़ें :IMD अपडेट : झारखंड में एंट्री ले सकता है मानसून… जानें कब
इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा, ढह गई खदान, CM ने बुलाई मीटिंग…
इसे भी पढ़ें :राम रहीम बरी, HC ने CBI कोर्ट के फैसले को किया रद्द…
इसे भी पढ़ें :राजधानी से उड़ने वाली इस फ्लाइट में बम की खबर, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें :“मेरा कॉल जहां तक जाता है, मेरी गोली भी वहां तक जाती है”, कुख्यात मयंक सिंह का पोस्ट वायरल











