spot_img

पेटीएम ने दिया गूगल को टक्कर, लॉन्च किया खुद का ऐप स्टोर

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : पेटीएम ने सोमवार पांच अक्टूबर को इंडियन डेवलपर्स के लिए मिनी ऐप स्टोर लॉन्च किया। गूगल द्वारा प्ले स्टोर से पेटीएम को कुछ समय के लिए हटाने के बाद पेटीएम ने खुद का ही स्टोर लॉन्च कर दिया है। अभी तक बाजार में गूगल का दबदबा था, लेकिन पेटीएम के मिनी ऐप स्टोर के आने से यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर के अलावा भी एक विकल्प मिल गया है।

वेब पर 300 से ज्यादा ऐप दिखाई दे रहे हैं 

गूगल ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि मिनी ऐप स्टोर ओपन सोर्स टेक्नॉलजी जैसे कि HTML और जावास्क्रिप्ट को एकीकृत करेगा और पेटीएम ऐप पर 150 मिलियन एक्टिव यूजर्स को एक्सेस देगा।  वेबसाइट पर कुछ ऐप्स दिखाई दे रहे हैं, जिसमें 1MG, NetMeds, Decathlon Domino’s Pizza, FreshMenu और NoBroker समेत 300 से ज्यादा ऐप शामिल हैं।

0% पेमेंट चार्ज पर ऐप्स को डिस्ट्रीब्यूट कर सकते हैं

पेटीएम का कहना है कि डेवलपर्स इस प्लेटफॉर्म पर पेटीएम वॉलेट और UPI के ज़रिए 0% पेमेंट चार्ज पर ऐप्स को डिस्ट्रीब्यूट कर सकते हैं। वहीं क्रेडिट कार्ड के ज़रिए ऐसा करने पर ऐप डिवेलपर्स को 2% चार्ज देना होगा। ये प्लेटफॉर्म अनैलिटिक्स, पेमेंट कलेक्शन और मार्केटिंग टूल्स के लिए डेवलपर डैशबोर्ड के साथ आता है। मिनी ऐप स्टोर पर मिनी ऐप्स मिलेंगे, जिनका इंटरफेस मोबाइल ऐप की तरह ही होगा। मिनी ऐप्स एक तरह के कस्टम बिल्ड मोबाइल वेब होते हैं, जो यूजर्स को बिना डाउनलोड किए ऐप जैसा एक्सपीरिएंस देते हैं।

यूजर्स के लिए एक सहज अनुभव होगा 

पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा के मुताबिक, मुझे गर्व है कि हम आज कुछ ऐसा लॉन्च कर रहे हैं जो हर भारतीय ऐप डेवलपर के लिए एक नया अवसर पैदा करता है। पेटीएम मिनी ऐप स्टोर हमारे युवा भारतीय डेवलपर्स को हमारी पहुंच का फायदा उठाने और नए इनोवेटिव बनाने के लिए पेमेंट करने का अधिकार देता है। यूजर्स के लिए, यह एक सहज अनुभव होगा, जिसे अलग से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती है और ये उन्हें पसंदीदा पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करने में सक्षम बनाता है।

इसे भी पढे : सुशांत सिंह केस में नया मोड़, डॉ सुधीर गुप्ता सवालों के घेरे में

इसे भी पढ़ें :

OnePlus का नया फोन लॉन्च! चुनिंदा बैंक कार्ड पर बंपर डिस्काउंट

Kohramlive : OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया...

PM मोदी का वीडियो हटाते ही मचा ब’वाल, Meta ने मानी गलती… सरकार सख्त

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ...

OnePlus N6x की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, इस रोज भारत में एंट्री…

New Delhi : OnePlus ने अपने नये बजट स्मार्टफोन...

केवल मोबाइल नंबर से नहीं पता चल सकती लाइव लोकेशन, रहें अलर्ट…

Kohramlive : आज के डिजिटल दौर में कई लोग...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: