Kohramlive : 15 अगस्त 2025 को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस दिन PM नरेंद्र मोदी सुबह 7.30 बजे दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्रध्वज फहरायेंगे और देश को संबोधित करेंगे। यह उनका लाल किले से 12वां संबोधन होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रगान, 21 तोपों की सलामी और देशभर में लाइव प्रसारण शामिल रहेगा। हालांकि देशभर में लोग TV और YouTube पर इस समारोह को लाइव देखते हैं, लेकिन लाल किले पर जाकर इसे अपनी आंखों से देखने का अनुभव बिल्कुल अलग और यादगार होता है। अगर आप भी इस खास मौके का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको पहले सीट बुक करनी होगी।
टिकट ऐसे लें
ऑफलाइन: रक्षा मंत्रालय के तय काउंटर से
ऑनलाइन: e-invitations.mod.gov.in या aamantran.mod.gov.in (13 अगस्त से बुकिंग चालू)
स्टेप-बाय-स्टेप बुकिंग प्रोसेस
- वेबसाइट खोलें → Independence Day 2025 Ticket Booking पर क्लिक करें
- मोबाइल नंबर + कैप्चा → OTP लॉगिन
- टिकट की संख्या चुनें
- फोटो आईडी (आधार/पैन/DL) अपलोड करें
- श्रेणी चुनें
जनरल – ₹20
स्टैंडर्ड – ₹100
प्रीमियम – ₹500
पेमेंट (Card/UPI) करें
ई-टिकट डाउनलोड + प्रिंट करें (QR कोड वाला)
ध्यान रखें
- वही आईडी साथ लायें जो बुकिंग में दी थी, वहीं, मेट्रो सेवा 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से शुरू होगी (लाल किला या चांदनी चौक स्टेशन उतरें)








