Bihar : पटना(Patna) मुख्यमंत्री सचिवालय और सूचना विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। 2010 बैच के सीनियर IAS अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और संसदीय कार्य विभाग का नया सचिव बनाया गया है। वहीं, पूर्व सचिव अनुपम कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिये विरमित किया गया। वहीं, समाज कल्याण विभाग की सचिव वंदना प्रेयषी भी केंद्र के लिये रिलीव दे दी गई। दोनों को केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव के पद पर नई जिम्मेदारी मिली है।
Patna के नये सचिव 1 मई से देंगे योगदान
1 मई से नये पद पर योगदान देंगे। सीनियर IAS अधिकारी चंद्रशेखर सिंह को वर्तमान में मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले डॉ. चंद्रशेखर सिंह पटना के जिलाधिकारी, प्रमंडलीय आयुक्त एवं कई जिलों में SDO रह चुके हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में MA, PHD की डिग्री हासिल कर चुके IAS अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह “परिणाम देने वाले अफसर” की पहचान बनाई है। प्रशासनिक गलियारों में डॉ. चंद्रशेखर सिंह को तेज फैसले और बेहतर रिजल्ट देने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है।
इसे भी पढ़े : Ranchi : रांची में बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय
इसे भी पढ़े : DGP को 6 महीने का एक्सटेंशन…










