spot_img

पाथरडीह थाना प्रभारी सस्‍पेंड, पुलिस गिरफ्त में ऑटो मालिक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद के जज उत्‍तम आनंद मौत मामले की जांच तेज हो गई है। हेमंत सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी गई है। वहीं लापरवाही बरतने के आरोप में पाथरडीह थाना प्रभारी उमेश मांझी को सस्‍पेंड कर दिया गया है। जज को टक्‍कर मारने वाले ऑटो की चोरी पाथरडीह थाना क्षेत्र से ही हुई थी। थानेदार पर ऑटो चोरी को गंभीरता से न लेने का आरोप लगा है।

वहीं ऑटो मालिक रामदेव लोहार ने शनिवार की रात सुदामडीह थाना में सरेंडर कर दिया। उसने खुद को निर्दोष बताया है। उसने बताया कि ऑटो से जज की मौत की जानकारी मिली तो डर गया और भाग गया था। घर के पास ही जंगल में छिपा रहा। उसका क‍हना है कि तीन माह पहले ही सेकेंड हैंड ऑटो खरीदा था। अभी तो पेपर भी ट्रांसफ नहीं कराया है। वह पूर्व में चोरी, डकैती समेत अन्‍य मामलों में जेल जा चुका है।

यहां याद दिला दें कि 28 जुलाई की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान जज उत्तम आनंद को एक ऑटो ने टक्कर मार दी थी। जिससे उनकी मौत हो गई थी। मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सभी हैरान हो गये। जज की मौत को लोग हत्‍या बताने लगे। पुलिस भी रेस हुई और टक्‍कर मारने वाले ऑटो को गिरिडीह से खोज साथ ही ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Read more:मेंस क्लियर नहीं कर सकी बहू, ससुरालवालों ने किया ये घिनौना काम

Read more:यूपी से अपने गांव लौट रहा था, तालाब में मिली लाश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 30 जून से घर-घर जायेंगे BLO, ये दस्तावेज जरूरी…

Ranchi : झारखंड में SIR का अगला बड़ा चरण...

झारखंड में तेजी से बन रही APAAR ID…

Ranchi : छात्रों की मार्कशीट, प्रमाण पत्र और शैक्षणिक...

चतरा में यह बड़ा तस्कर धरा गया…

Chatra : चतरा की गिद्धौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

इस अफसर को कार्यालय से निकाल कमिश्नर दफ्तर ले गई भीड़…

Dumka : संथाल परगना बंदोबस्त कार्यालय में मंगलवार का...