spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मूर्तियाटांड़ में गूंजा जुनून, मयूरहंड की जीत पर झूम उठे गांव वाले

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के अमरौल के मूर्तियाटांड़ मैदान का नजारा आज किसी त्यौहार से कम नहीं था। भीड़ में बैठे बच्चे, बुज़ुर्ग, महिलायें, सबकी आंखों में वही चमक थी, जो फुटबॉल के जुनून और अपने गांव की टीम के लिये उमड़ते जज्बात से निकलती है। फाइनल मैच में जब आखिरी सीटी बजी और मयूरहंड की टीम ने अंबाजीत को पेनल्टी शूटआउट में मात दी, तो पूरा मैदान तालियों, ढोल-नगाड़ों और नारों से गूंज उठा। मानो जीत सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि पूरे गांव की हो।

सम्मान और जोश का संगम

मुख्य अतिथि के रूप में जवनपुर पंचायत के मुखिया जानकी यादव, दादपुर के पूर्व मुखिया अरविन्द सिन्हा, जीप सदस्य राकेश रंजन, रंजीत सिंह, रामवृक्ष सिंह और डॉ. रामचंद्र सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौंसला अफजाई किया और विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के सफल आयोजन में मुख्य आयोजक विकास यादव और इमरान हुसैन की मेहनत साफ झलक रही थी। वहीं, अध्यक्ष मो. नईम और सचिव मो. सदीक के नेतृत्व में पूरी आयोजन समिति ने दिल से मेहनत की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...

फुटबॉल मैच देखने निकला था युवक, नौ महीने बाद मिला नरकं’काल…

Gumla : पिछले नौ महीनों से एक परिवार अपने...

बड़कागांव में बवाल: जमकर तोड़फोड़, एक अरेस्ट…

Hazaribagh : कोयले की काली धरती पर मंगलवार को...