RANCHI: रांची आनंद विहार सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन अब 28 जून चलेगी। अगले आदेश तक ट्रेन नंबर 02525 आनंद विहार सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी। यात्रियों के लिए सुविधा दे दी गई है। अब प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को रांची से चलेगी ट्रेन। रांची से 23:55 बजे प्रस्थान करेगी। मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो होते हुए ट्रेन आनंद विहार 19:35 बजे पहुंचेगी। जबकि ट्रेन संख्या 02526 आनंद विहार-रांची सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 30 जून से अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को आनंद विहार से चलेगी। इन ट्रेनों में जनरेटर कार का 01 कोच, एसएलआर का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 03 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 08 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 02 कोच, एवं रसोई यान का 01 कोच, कुल 16 कोच होंगे।
इसे भी पढ़ें :झारखंड हाइकोर्ट ने कहा- सदर अस्पताल के काम में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं
किन स्टेशन पर रुकेगा ट्रेन
- आनंद विहार ट्रेन प्रस्थान 08:00 बजे खुलेगी।कानपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 18:58 बजे प्रस्थान 19:08 बजे होगा।
- कोडरमा आगमन 22:54 बजे प्रस्थान 22:56 बजे
- गोमो आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:10 बजे
- बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:25 बजे
- मुरी आगमन 03:20 बजे प्रस्थान 03:22 बजे एवं रांची आगमन 04:45 बजे होगा।
इसे भी पढ़ें :Dumka : चाकू मारकर चौकीदार की हत्या, बाइक भी ले भागा












