दुमका : अपराधियों ने चाकू मारकर एक चौकीदार की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद चौकीदार की बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
Read More : सोई बच्ची को चुपके से गोद में उठा ले गया… देखिये, कैसे हैवान ने ले ली बच्ची की जान
Read More : #CM के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और #SP में चले लात-घूंसे (देखें वीडियो)
घटना बुधवार की देर रात की है। मुफस्सिल और शिकारीपाड़ा थाना की सीमा पर झिलमिली गांव के पास अपराधियों ने चौकीदार शबीर की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद अपराधी चौकीदार की बाइक लेकर फरार हो गए। चौकीदार मुफस्सिल थाना में पदस्थापित था। वर्दी में ही खून से लतपथ सुबह उसकी लाश मिली।






