spot_img

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…Train में अब नहीं मिलेगा खाना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : Train यात्रियों के लिए नई खबर। अगर आप Train में यात्रा करते हैं तो आपको ये जानना बेहद जरूरी है। Indian Railway ने कोरोना महामारी को देखते हुए Train में फूड सर्विस को बंद करवा दिया है। अब आपको सफर पर निकलते वक्त खाना घर से लेकर जाना होगा। इतना ही नहीं, ट्रेनों में कंबल, बेडशीट और तकिया भी नहीं दिया जा रहा है। Railway इस सिस्टम को हमेशा के लिए लागू करने पर विचार कर रही है।

Trainमें थर्ड AC कोच की संख्या बढ़ाई जाएगी

Railway की एक योजना चर्चा में है कि ट्रेनों में थर्ड AC कोच की संख्या बढ़ाई जाएगी। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार Railway Ministry, करीब 300 ट्रेनों में पैंट्री कार को हटाकर उनकी जगह पर थर्ड AC कोच लगाने की तैयारी कर रहा है। इससे भले ही यात्रियों को खाना सर्व नहीं होगा, लेकिन उन्हें कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। साथ ही Railway की यात्री किराए से कमाई भी बढ़ेगी

यात्रियों के लिए नया सिस्टम तैयार 

अब सवाल ये उठता है कि अगर ट्रेनों में पैंट्री कार हट जाएंगी तो क्या यात्रियों को खाना मिलेगा ही नहीं? ऐसे में तो लंबी दूरी की यात्रा करने वाले मुसाफिरों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए Railway अपने यात्रियों को खाना उपलब्ध कराने के लिए अलग से एक सिस्टम तैयार कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Prayer : जगरनाथ महतो के लिए प्रार्थना, पत्नी और साथी मंत्री…

Train में फूड आर्डर का ऑप्शन मिलेगा 

इस नए सिस्टम के तहत मुसाफिरों को सफर के दौरान खाना उपलब्ध कराने के लिए Railway लगभग सभी बड़े स्टेशनों के पास IRCTC संचालित बेस किचन तैयार कर रहा है, इसके जरिये जिन ट्रेनों से पैंट्री कार हटाई जाएगी उनमें खाना उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही Train में यात्रियों को ई-कैटरिंग या ऑनलाइन फूड आर्डर करने का विकल्प दिया जाएगा।

एक साथ दो लक्ष्य 

इस कदम के जरिये Railway एक साथ दो लक्ष्य हासिल करना चाहती है। एक तरफ जहां थर्ड एसी कोच के जरिये Railway अपनी आमदनी बढ़ाना चाहता है, वहीं ई-कैटरिंग को विस्तार देना चाहती है।

इसे भी पढ़ें : Navratri : आदिस्वरूपा मां कूष्मांडा की पूजा से रोगों से मिलती है मुक्ति

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।