Kohramlive : पूर्व मध्य रेल की बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को एक महीने तक के लिए रद्द कर दिया गया है। बता दें कि वाराणसी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा है। इसी वजह से इन ट्रेनों को रद्द किया गया है। हालांकि बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस 16 फरवरी के बाद से ही रद्द है वही अब इसकी अवधी को और बढ़ा दिया गया है। ये ट्रेनें चार बौद्धिक सर्किटों को जोड़ने वाली हैं, इसके रद्द होने से बौद्ध टूरिस्टों को काफी परेशानी हो रही है। राजगीर से वाराणसी जाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 29 जुलाई तक इन ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया गया है।

- गाड़ी सं. 14224 वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस – वर्तमान में यह ट्रेन दिनांक 28.06.2023 तक रद्द की गयी थी, जिसकी अवधि बढ़ाकर अब 29.06.2023 से 28.07.2023 तक की गयी है।
- गाड़ी सं. 14223 राजगीर-वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस – वर्तमान में यह ट्रेन दिनांक 29.06.2023 तक रद्द की गयी थी जिसकी अवधि बढ़ाकर अब 30.06.2023 से 29.07.2023 तक की गयी है।
- गाड़ी सं. 13343/ 45 वाराणसी-शक्तिनगर/ सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस
- गाड़ी सं. 13344/ 46 शक्तिनगर/ सिंगरौली-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस








