RANCHI : यात्रीगण कृपया ध्यान दें….झारखंड के टाटानगर और बिहार के आरा के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने टाटानगर-दानापुर एक्सप्रेस (Tatanagar-Danapur Express) को आर तक चलने की मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने ट्रेन के विस्तार को लेकर ईसीआर, ईस्टर्न रेलवे और दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय को पत्र लिखकर तिथि निर्धारित करने की बात कही है। यह ट्रेन प्रतिदिन टाटानगर से सुबह 8.15 बजे रवाना होगी। दानापुर प्रस्थान शाम 7.40 बजे और आरा रात 8.35 बजे पहुंचेगी। आरा से ट्रेन सुबह 5.00 बजे रवाना होगी और दानापुर प्रस्थान सुबह 5.50 और टाटानगर आगमन शाम 5.15 बजे होगा।
रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य ने टाटानगर स्टेशन का किया दौरा
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डॉ सुभाष चंद्र ने टाटानगर रेलवे स्टेशन का मंगलवार को दौरा किया था। उन्होंने यहां की व्यवस्था को देखा। इससे पहले डॉ सुभाष चंद्र द्वारा राउरकेला और झारसुगोड़ा का दौरा किया गया था। इसके बाद वे टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए आए। उनके साथ रेलवे के अधिकारी भी थे। उन्होंने यहां सेकेंड इंट्री गेट को देखा। चंद्र रेल मंत्री की ओर से नियुक्त सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था बेहतर है और जहां सुधार की जरूरत होगी, उसको सुधारा जाएगा। रिपोर्ट डीआरएम को देंगे।
इसे भी पढ़ें :कोर्ट परिसर की सुरक्षा पर क्या बोल गये IG होमकर… देखें
इसे भी पढ़ें :सरकारी योजनाओं से जुड़कर राज्य के विकास में बनें सहयोगी : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :G-20 को लेकर 208 ट्रेनें रद्द… जानें डिटेल
इसे भी पढ़ें :CM का फिसला पांव, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :कृष्ण जन्माष्टमी कब, सही तिथि और शुभ मुहूर्त… जानें
इसे भी पढ़ें :राधा-कृष्ण मूर्ति की लूट, आस्था पर गहरी चोट… देखें वीडियो








