spot_img

पैसेंजर ने काट ली केबिन क्रू की उंगली, फिर पायलट ने…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: उड़ते विमान में एक पैसेंजर ने केबिन क्रू के साथ ऐसी हरकत कर दी कि पायलट को इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी। पैसेंजर ने पहले तो क्रू मेंबर के साथ झगड़ा किया फिर स्टाफ के एक सदस्य की उंगली काट ली।  इस घटना के दौरान फ्लाइट में अफरातफरी मच गई।

 पैसेंजर क्रू मेंबर पर मुक्के बरसाने लगा

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, टर्किश एयरलाइंस की एक फ्लाइट इस्तांबुल से इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता जा रही थी।  तभी इसमें सवार एक पैसेंजर की क्रू मेंबर से बहस शुरू हो गई।  कथित तौर पर पैसेंजर नशे में था।  बहस कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गई।  पैसेंजर क्रू मेंबर पर मुक्के बरसाने लगा। लोगों ने किसी तरह उसे काबू में किया। झगड़े के चलते फ्लाइट की कुआलानामु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। पैसेंजर की पहचान मुहम्मद जॉन जैज बौडविजन के रूप में हुई है।  एयरपोर्ट पहुंचते ही उसे विमान से उतार दिया गया।

बताया जा रहा है कि बौडविजन खुद एक इंडोनेशियाई एयरलाइंस का एक पायलट है।  टर्किश एयरलाइंस के कर्मचारियों के एक सदस्य की उंगली काटने से पहले फ्लाइट अटेंडेंट ने शांत होने की चेतावनी दी थी। उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं।  वह स्टाफ और दूसरे पैसेंजर्स के साथ झगड़ा करता रहा। इस बीच लोगों ने उसकी पिटाई भी की। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। फ्लाइट में बवाल का वीडियो वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स फ्लाइट में हंगामा कर रहा है।  आरोप है कि इसी दौरान उसने अचानक से स्टाफ के सदस्य की उंगली काट ली।  इतना ही नहीं उसने सदस्य को घूंसे भी मारे। जिसके बाद दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई।

इसे भी पढ़ें :दिवाली और छठ पर मिलेंगे कंफर्म टिकट! देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :UPI और Rupay Card को लेकर वित्‍त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

इसे भी पढ़ें :थर्ड AC में इनके लिये एक लोअर और एक मिडिल बर्थ रहेगा रिजर्व, देखें

इसे भी पढ़ें :आईटी कंपनी के कर्मियों के लिए बड़ी खबर…देखें

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप बने दूल्हा…

UP : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने...