Bokaro : CM हेमंत सोरेन के बोकारो आगमन पर एयरपोर्ट परिसर में जिला प्रशासन की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। CM के पहुंचते ही एयरपोर्ट परिसर में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गईं। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के बोकारो आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी तरह मुस्तैद रहीं।


















