Latehar : लातेहार के मनिका प्रखंड की बरकाडीह पंचायत के सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद ACB ने पहले पूरे मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही मिलने पर टीम ने जाल बिछाया और पंचायत सचिव को रिश्वत लेते ही दबोच लिया। कार्रवाई के बाद ACB की टीम आरोपी को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। ACB ने साफ संकेत दिया है कि रिश्वतखोरी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रंगेहाथ धराये पंचायत सचिव… देखें वीडियो #Latehar #ACBRaid #JharkhandNews #BriberyCase #BreakingNews #KohramLive pic.twitter.com/Zgrp6jggDy
— KohramLive (@KohramLive) August 6, 2026















