spot_img

Panchayat Election 2022 : रांची में 71.31% वोटिंग, वोटर्स में दिखा गजब का उत्साह

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • रांची जिला के 4 प्रखंडों में हुआ मतदान
  • बुंडू, सोनाहातू, राहे और तमाड़ प्रखंड में डाले गए वोट

Ranchi : Panchayat Election 2022 के तहत रांची जिले में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिले के चार प्रखंड बुंडू सोनाहातू, राहे और तमाड़ में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबत सात बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित समय में मतदाताओं ने अपने नजदीकी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाले। रांची जिला में प्रथम चरण में 4 प्रखंडों में ओवरऑल मतदान प्रतिशत 71.31% रहा। सबसे ज्यादा बुंडू प्रखंड में 72.63% तमाड़ में 71.53% सोनाहातू में 71.35% और राहे में 69.40% मतदान हुआ।

पंडरा में बनाया गया है स्ट्रांग रूम

Panchayat Election 2022 के प्रथम चरण के मतदान के पश्चात बैलट बॉक्स की प्राप्ति के लिए पंडरा बाजार समिति प्रांगण को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां बैलट बॉक्स प्राप्ति के लिए सारी तैयारियां पूरी की गई है। मतदान कर्मी स्ट्रांग रूम में बैलट बॉक्स जमा करने पहुंच रहे हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची छवि रंजन ने बताया कि प्रथम चरण के अंतर्गत रांची जिला के 4 प्रखंडों में भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराया गया है। प्रथम चरण में सफल मतदान प्रक्रिया के लिए उपायुक्त ने चुनाव कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय से मतदान सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। उपायुक्त ने बैलट बॉक्स प्राप्ति के लिए मतदान कर्मियों की सहूलियत के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया है।

इसे भी पढ़ें : सर! सुनिए न… पढ़ाई करवा दीजिये न, IAS-IPS बनेंगे, पापा सब पैसा का दारू पी जाते हैं…

इसे भी पढ़ें : काले हिरण और मोर को मारा, पकड़ने गये SI समेत 3 पुलिसवालों की हत्‍या

इसे भी पढ़ें : गांव की सरकार बनाने उमड़ी मतदाताओं की भीड़, देखें

इसे भी पढ़ें : काले हिरण और मोर को मारा, पकड़ने गये SI समेत 3 पुलिसवालों की हत्‍या

इसे भी पढ़ें : माफियाओं की “बोली” के आगे नतमस्‍तक कानून के पहरेदार… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...