कोहराम लाइव डेस्क : विधानसभा में गुरुवार को संसदीय कार्य और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने जानकारी दी कि अब जून के बाद झारखंड में पंचायत और नगर निकाय चुनाव होंगे। विधानसभा में आजसू विधायक लंबोदर महतो के सवाल पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही है। पंचायतों के परिसीमन, मतदाता सूची के पुनरीक्षण और प्रकाशन की प्रकिया जारी है। मई-जून तक यह काम पूरा होने के बाद ही चुनाव होंगे।
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत, कई घायल
जनवरी में ही समाप्त हो चुका है कार्यकाल
उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल जनवरी महीने में ही समाप्त हो चुका है। कोविड-19 के कारण समय पर पंचायत चुनाव संभव नहीं हो सका है। फिलहाल फौरी व्यवस्था के तहत कार्यकारी समिति के जरिये गांव की सरकार चलाई जा रही है। इस बीच झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के पंचायती राज विभाग ने कार्यकाल पूरा कर चुके पंचायत के मुखिया, जिप अध्यक्ष और पंचायत समिति प्रमुख को अपने-अपने कार्यकाल का विस्तृत लेखा-जोखा जमा करने का निर्देश दिया है।
इसे भी पढ़ें : चाचा-चाची ने नहीं दी बाइक और मोबाइल तो कर दी दोनों की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा














