spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह में गुंडई करने वाले की दुकान पर चला बुलडोजर… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Giridih (Nishant Gupta) : यूपी पुलिस की तर्ज पर अब झारखंड पुलिस भी काम करने लगी है। पुलिस की इस कार्यशैली से छोटे-बड़े गुंडों में भय हो गया। एक डेकोरेशन मजदूर रऊफ की हत्या के दूसरे ही दिन पुलिस ने इस हत्याकांड में वांटेड गुंडा मोबिन अंसारी उर्फ राजा बाबू की दुकान पर बुलडोजर चलवा दिया। एक साथ दो बुलडोजर लगा चंद मिनटों में ही फरार मोबिन की सारी गुंडई निकाल दी। गिरिडीह पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई कर खूब वाहवाही लूटी। वहीं गुंडों में डर-भय समा गया। वारदात के दूसरे ही दिन ताबड़तोड़ हुई इस कार्रवाई का नेतृत्व SDPO अनिल सिंह ने किया।

गुंडा मोबिन अंसारी उर्फ राजा बाबू पर इल्जाम है कि बीते बुधवार को उसने अपने कुछ साथियों के साथ डेकोरेशन मजदूर रऊफ को मारा-पीटा था। रऊफ का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने राजा बाबू को रंगदारी देने से साफ मना कर दिया था। जख्मी मजदूर रऊफ की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में केस दर्ज किया गया था। बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे SDPO अनिल सिंह ने बताया कि मोबिन अंसारी उर्फ राजा बाबू एक शातिर बदमाश है। वो इलाके में आतंक मचा रखा है। किसी को भी डरा-धमका कर उससे अवैध उगाही करना उसकी फितरत है। सीसीएल की जमीन पर भी कब्जा कर दुकान खड़ी कर दी। सीसीएल के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए उसकी दुकान पर आज बुलडोजर चलवा दिया गया। वहीं फरार मोबिन को बहुत जोर-शोर से खोजा जा रहा है। सुनें क्या बोले गिरिडीह के सदर SDPO अनिल सिंह…

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet @29.09.2022 : जानिए किन-किन एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल

इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें

इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….

इसे भी पढ़ें : एक साथ 59 लोगों की अटकी सांसे, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: