spot_img
spot_img
spot_img

हॉकी मैदान से हट गया पाकिस्तान, अब नहीं बजेगा पड़ोसी का नगारा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : पाकिस्तान जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 से हट गया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने शुक्रवार को इसकी औपचारिक पुष्टि की। पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने सूचित किया है कि उनकी टीम इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लेगी। अब यह टूर्नामेंट, जो 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै के हरे मैदानों पर खेला जाना है, एक नये मेहमान देश की प्रतीक्षा कर रहा है। FIH ने PTI के हवाले से बताया कि “हम पुष्टि करते हैं कि पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने अपनी टीम की भागीदारी रद्द कर दी है। उसकी जगह कौन सी टीम खेलेगी, इसका ऐलान जल्द किया जायेगा।” इस घोषणा के साथ ही टूर्नामेंट के समीकरण बदल गये हैं। अब भारत के घरेलू मैदान पर खेल प्रेमी एक नये मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं। एक महीने तक चलने वाला यह विश्व कप भारत के दो ऐतिहासिक शहरों चेन्नई और मदुरै, में खेला जायेगा। यह पहली बार है जब दक्षिण भारत की मिट्टी जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रही है। लेकिन अब पाकिस्तान की गैरहाजिरी इस आयोजन पर एक अलग साया डाल रही है। यहां याद दिला दें कि इस साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच संबंध और बिगड़ गये।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...